फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   14 Amrit Sarovar is incomplete, work may come to a halt due to rain

Sant Kabir Nagar News: 14 अमृत सरोवर अधूरे, बारिश से से ठप पड़ सकता है काम

Thu, 27 Jun 2024 01:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 27 Jun 2024 01:18 AM IST
विज्ञापन
14 Amrit Sarovar is incomplete, work may come to a halt due to rain
- 214 ग्राम पंचायतों में अमृत सरोवर तैयार
विज्ञापन

- सेमरियावां में सबसे अधिक 7 सरोवर अपूर्ण
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। वर्षा के जल संचयन और भूगर्भ जल स्तर को बनाए रखने के लिए ग्राम पंचायतों में बन रहे 14 अपूर्ण अमृत सरोवर का काम बारिश के कारण रुक सकता है। अभी तक 214 ग्राम पंचायतों में अमृत सरोवर बन कर तैयार हो सका है। जून तक सभी अमृत सरोवरों को पूर्ण करने विभाग का का दावा खोखला साबित हो रहा है।
जनपद के 730 ग्राम पंचायतों में अमृत सरोवर बनाने की शासन की मंशा है। मनरेगा के तहत 2023-24 में 228 ग्राम पंचायतों अमृत सरोवर बनाने का लक्ष्य के सापेक्ष अभी तक 214 अमृत सरोवर का कार्य पूरा हो सका है। जबकि ग्राम पंचायत नाथनगर में स्वीकृत 26 अमृत सरोवर में 25 का कार्य पूर्ण हो चुका है जबकि एक अमृत सरोवर का कार्य शुरू ही नहीं हो सका है। वहीं विकास खण्ड सेमरियावां के 34 ग्राम पंचायतों में अमृत सरोवर बनने का लक्ष्य मिला है। जिसमें सबसे अधिक 7 अमृत सरोवर यहां अपूर्ण है। इसके अलावा मेंहदावल में 30 अमृत सरोवर के लक्ष्य के सापेक्ष 26 पूर्ण हो चुके हैं, जबकि 4 अमृत सरोवर अपूर्ण हैं। बेलहर कला, नाथनगर और पौली में एक, एक अमृत सरोवर अपूर्ण है।
विज्ञापन

श्रम एवं रोजगार विभाग का दावा था कि जून के अंतिम तक सभी अमृत सरोवर का कार्य पूर्ण करा लिया जाएगा। बारिश का सीजन शुरू हो चुका है। बारिश की गति तेज हुई तो अपूर्ण अमृत सरोवर का काम रुक सकता है। वर्षा के जल संरक्षण के लिए बन रहे अमृत सरोवर पर पक्की सीढ़ी, उसके पास गणतंत्र और स्वतंत्रता दिवस पर झंडारोहण करने के लिए चबूतरा बनना है। लोगों को बैठने के लिए बेंच, चारों तरफ फलदार, छायादार पौधे लगाने आदि काम होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बारिश का जल संचयन और भूगर्भ में जल स्तर को समान बनाए रखने के लिए जनपद के 730 ग्राम पंचायतों में अमृत सरोवर बनाए जाने की मंशा है। जिसके तहत वर्ष 2023-24 में 228 ग्राम पंचायतों में अमृत सरोवर बनाने का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। जिसमें अब तक 214 का काम पूर्ण हो चुका है, शेष 14 पर काम चल रहा है। काम में तेजी लाने का निर्देश दिया गया है। अपूर्ण अमृत सरोवरों के कार्य में अधिक विलंब होने पर संबंधित बीडीओ के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
-प्रभात कुमार द्विवेदी, उपायुक्त मनरेगा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed