फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   13 named in attempt to commit culpable homicide

Sant Kabir Nagar News: गैरइरादतन हत्या की कोशिश में 13 नामजद

Wed, 05 Aug 2026 01:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 05 Aug 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
13 named in attempt to commit culpable homicide
संतकबीरनगर। बखिरा थाना पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर 13 लोगों के खिलाफ गैरइरादतन हत्या के प्रयास और मारपीट के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है। साथ ही मामले की छानबीन कर रही है। बखिरा क्षेत्र के पकड़िया गांव निवासी उमाचंद पुत्र फेंकू ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि 29 जुलाई की शाम सात बजे अपने पिता और पुत्र के साथ गांव के पूरब सीवान में खेत में धान की रोपाई कर रहे थे। उसी दौरान गांव के ही शत्रुघन, पप्पू, अर्जुन पुत्र नंदलाल और प्रिंस, प्रशांत पुत्र पप्पू, आदर्श, अंश, राज, हैपी पुत्र अर्जुन सहित 13 लोगों ने पुरानी रंजिश में गोलबंद होकर उन पर हमला कर दिया। आरोप है कि वे लोग लाठी, भाला लेकर परिवार के लोगों को जान से मारने की नीयत से दौड़ा लिया। पीड़ित का कहना है कि उसके पिता फेंकू पास के एक मकान में छिपकर अपनी जान बचाया। पीड़ित के पुत्र कन्हैया और जयभीम भी पास के एक मकान में अपनी जान बचाने के लिए घुस गए। आरोपियों ने घर में घुसकर कन्हैया पर हमला कर दिया। बीच बचाव करने पर उनके बेटे जयभीम को भी गंभीर चोटे आईं।
विज्ञापन

हमले में पीड़ित के पुत्र कन्हैया बुरी तरह से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची 112 की टीम घायल कन्हैया को एंबुलेंस से मेंहदावल अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देख मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने 13 लोगों के खिलाफ हत्या की कोिशश सहित अन्य गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed