{"_id":"5d6abb538ebc3e015e1b4ef2","slug":"13-accused-send-to-jail-khalilabad-news-gkp319758323","type":"story","status":"publish","title_hn":"नरचहा गांव में हुए विवाद का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नरचहा गांव में हुए विवाद का मामला
विज्ञापन
धनघटा थाना क्षेत्र के नरचहा गांव में तैनात पुलिस ।
- फोटो : KHALILABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
13 नामजद आरोपियों को पुलिस ने भेजा जेल
हैंसर। धनघटा क्षेत्र के नरचहा गांव में शुक्रवार दो समुदाय के बीच हुए विवाद के मामले में पुलिस ने 13 नामजद और 40 अज्ञात के खिलाफ मारपीट, आगजनी, बलबा समेत अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस ने इस मामले में दोनों पक्षों के नामजद लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उधर, गांव में सन्नाटा पसरा रहा। शांति व्यवस्था के लिए पुलिस बल तैनात रहा।
एसओ रणधीर कुमार मिश्र की तरफ से दर्ज कराए गए मुकदमे में कहा गया है कि बाइक के बीच हुए टक्कर के बाद नरचहा और दुघरा उर्फ खैरा गांव के दो समुदाय के लोग आमने सामने हो गए। दोनों पक्षों के बीच हुई मारपीट व आगजनी की घटना से अशांति फैल गई। विवाद को शांत करने में पुलिस को भारी मशक्त का सामना करना पड़ा। एसओ ने बताया कि इस मामले में एक तरफ से पूर्व प्रधान रियाजुदत्न्दीन, समीउल्लाह, सनवर, मोहम्मद लादेन, अजमेर, कलीमुल्लाह, रफीक, मोहम्मद वसीम, तसौवर निवासी नरचहा और दूसरे पक्ष के बालेंद्र, कृष्णानंद, अजय साहनी, रामशब्द समेत 40 अज्ञात के खिलाफ मारपीट, आगजनी, बलबा, सात क्रिमिनल एक्ट के तहत केस दर्ज कर नामजद सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार लोगों को जेल भेजने के बाद अज्ञात लोगों का पहचान की जा रही है। आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस रात भर दबिश देती रही। उसके बाद कामयाबी मिली।
सुलह के लिए तैयार दोनों पक्ष, पुलिस कर रही इंकार
शुक्रवार की शाम दुघरा उर्फ खैरा गांव निवासी सुरेंद्र निषाद और नरचहा निवासी ग्यासुद्दीन के बीच बाइक की टक्कर के बाद दो समुदायों के बीच शुरू हुई मारपीट के मामले में सुलह-समझौते की बात सामने आ रही है। दुघरा उर्फ खैरा गांव के प्रधान मुन्नीलाल और नरचहा के प्रधान पति अमित कुमार ने कहा कि दोनों पक्ष के लोग इस मामले में थाने पर ही सुलह करने को तैयार है, लेकिन पुलिस थाने पर सुलह कराने से इंकार कर रही है।