फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   129 lakh for shadi anudan yojana

Sant Kabir Nagar News: शादी अनुदान योजना में मिला 128.80 लाख रुपये का बजट

Sun, 03 Dec 2023 12:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 03 Dec 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
129 lakh for shadi anudan yojana
236 आवेदकों के खाते में भेजी गई 47.20 लाख रुपये की रकम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। वित्तीय वर्ष 2023-24 में अन्य पिछड़े वर्ग (अल्पसंख्यक पिछड़े वर्ग को छोड़कर) के गरीब व्यक्तियों की पुत्रियों की शादी के लिए शादी अनुदान योजना पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की ओर से संचालित की जा रही है। जिले में आवंटित लक्ष्य 644 आवेदकों को लाभान्वित किए जाने के लिए निदेशालय ने 128.80 लाख रुपये बजट उपलब्ध कराया गया है। इसमें से कुल 236 आवेदकों को 20000 रुपये की दर से 47.20 लाख रुपये उनके बैंक खाते में भेज दिए गए हैं।

जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी रवीश चंद्र ने बताया कि 408 आवेदकों के लिए 81.60 लाख रुपये अवशेष हैं। जिसे आवेदकों के ऑॅनलाइन आवेदन-पत्र प्राप्त होेने के पश्चात लाभान्वित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पात्रता के अनुसार आवेदक जनपद का स्थायी निवासी होना चाहिए। लड़की की उम्र 18 वर्ष एवं लड़के की उम्र 21 वर्ष या उससे अधिक हो और आवेदक पिछड़ी जाति का हो। साथ ही आवेदक की वार्षिक आय ग्रामीण क्षेत्र में 46,080 रुपये एवं शहरी क्षेत्र के लिए 56,460 रुपये होनी चाहिए। आवेदन उसी वित्तीय वर्ष में शादी के 90 दिन पहले एवं 90 दिन बाद तक आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed