फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   जनपदीय समिति ने लिया निर्णय

जनपदीय समिति ने लिया निर्णय

Tue, 04 Dec 2018 12:21 AM IST
Updated Tue, 04 Dec 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
जनपदीय समिति ने लिया निर्णय
नहीं बढ़ेंगे परीक्षा केंद्र, जनपदीय समिति ने लिया निर्णय
विज्ञापन

12 हजार परीक्षार्थी कम होने पर लिया फैसला
जिले में बनाए गए हैं 81 परीक्षा केंद्र
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। यूपी बोर्ड हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए जिले में 81 परीक्षा केंद्र ही रहेंगे। जनपदीय समिति ने परीक्षार्थियों की संख्या कम होने पर आपत्तियों का निस्तारण करते हुए परीक्षा केंद्र न बढ़ाने की सिफारिश की है। परीक्षा केंद्र बढ़ाए जाने के लिए कुल 96 लोगों ने आपत्तियां भेजी थीं।

डीआईओएस शिव कुमार ओझा ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा परिषद क बेवसाइट पर जिले से कुल 260 विद्यालयों के प्रधानाचार्यों ने परीक्षा केंद्र बनाने कके लिए आवेदन किया था। माध्यमकि शिक्षा परिषद ने 81 परीक्षा केंद्र बनाने की सूची जारी की। इसके बाद जारी सूची पर आपत्ति मांगी गई थी। कुल 96 विद्यालयों के प्रधानाचार्यों ने अपत्ति दर्ज कराते हुए अपने विद्यालय को केंद्र बनाने की मांग की थी। आपत्तियों को जनपदीय समिति के समक्ष रखा गया। समिति ने विद्यालयों से रिपोर्ट मंगाई। इसमें यह पाया कि पिछले साल से इस साल 12 हजार परीक्षार्थियों की संख्या कम हो गई है। इससे केंद्र बढ़ाने का कोई औचित्य नहीं है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष 58918 परीक्षार्थी नामांकित हैं। इनमें हाईस्कूल के 32057 और इंटरमीडिएट के 26861 परीक्षार्थी शामिल है। उन्होंने कहा कि आपत्तियों का निस्तारण करते हुए उसकी सूची कार्यालय के बोर्ड पर चस्पा कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed