फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   10 lekhpal suspended

खलीलाबाद तहसील में तैनात दस लेखपाल निलंबित

Tue, 17 Jul 2018 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 17 Jul 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
10 lekhpal suspended
lekhpal - फोटो : amar ujala
संतकबीरनगर। आंदोलित दस लेखपालों को प्रशासन ने मंगलवार को निलंबित कर दिया। जबकि 64 पुराने लेखपालों को काम पर नहीं लौटने पर निलंबित करने और 271 नए लेखपालों को सेवा से पृथक करने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

 

एडीएम रणविजय सिंह ने बताया कि मंगलवार को खलीलाबाद तहसील में कार्यरत दस लेखपाल निलंबित किए गए हैं। जबकि नए 271 लेखपाल और 64 पुराने लेखपालों को नोटिस जारी कर काम पर लौटने की चेतावनी दी गई है।

विज्ञापन

 

वैसे अब तक कुल 34 लेखपाल जिले में निलंबित किए जा चुके हैं। इनमें खलीलाबाद तहसील में 25 ,धनघटा तहसील में पांच और मेंहदावल तहसील में चार लेखपालों पर निलंबन की कार्रवाई हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

संगठन के जिलाध्यक्ष बुद्धिराम चौधरी ने कहा कि लेखपाल अपनी मांगों को लेकर तीन जुलाई से प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर धरना प्रदर्शन शांत पूर्ण तरीके से कर रहे है। जिले के अधिकारी लेखपालों पर कार्रवाई नहीं करना चाहते थे।

 लेकिन शासन के बढ़ते दबाव की वजह से कार्रवाई शुरू कर दी है। लेखपाल शासन के दबाव में आने वाला नहीं है। प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर ही धरना स्थगित अथवा समाप्त होगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed