फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   स्वाइन फ्लू के लिहाज से जिला संवेदनशील

स्वाइन फ्लू के लिहाज से जिला संवेदनशील

Mon, 31 Dec 2018 11:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 31 Dec 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
स्वाइन फ्लू के लिहाज से जिला संवेदनशील
फोटो है
विज्ञापन

स्वाइन फ्लू को देखते हुए जिले में प्रवासी पक्षियों की होगी निगरानी
- पंचायतीराज, सिंचाई, वन, पर्यावरण एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी निगरानी पर करेंगे चर्चा - शासन के निर्देश पर पशुपालन विभाग ने चार जनवरी को बुलाई बैठक
पुनीत कुमार मिश्र
संतकबीरनगर। दूर देश से आने वाले पक्षियों के कारण जिला स्वाइन फ्लू को लेकर संवेदनशील है। प्रशासन ने किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पशुपालन विभाग को जिम्मेदारी दी है। इसे लेकर तैयारी भी शुरू हो गई है। प्रवासी पक्षियों पर निगरानी के लिए चार जनवरी को पंचायतीराज, सिंचाई, वन, पर्यावरण एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की बैठक होगी। जिसमें सावधानी के साथ ही आपात स्थिति से निपटने की रणनीति भी बनाई जाएगी।
विज्ञापन

स्वाइन फ्लू ज्यादातर पक्षियों से फैलता है। जिले के बखिरा झील में हर साल जाड़े के दिनों में करीब 30 हजार पक्षी विभिन्न देशों से आते हैं। बखिरा झील 29 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। जिसकी निगरानी वन विभाग के जिम्मे है। दूसरे देशों से आ रहे पक्षियों में स्वाइन फ्लू जैसी बीमारी को देखते हुए जिले को संवेदनशील की श्रेणी में रखा गया है। इसके लिए पशुपालन विभाग को निगरानी का जिम्मा दिया गया है। पशुपालन विभाग पक्षियों पर निगरानी करेगा और देखेगा कि किसी पक्षी में कही स्वाइन फ्लू तो नहीं है अगर है तो जरूरी कार्रवाई की जाएगी। पशुपालन विभाग ने इससे निपटने के लिए और इस पर चर्चा के लिए पंचायतीराज, सिंचाई, वन, पर्यावरण एवं स्वास्थ्य विभाग के अफसरों को शामिल किया है। जिसमे प्रवासी पक्षियों की निगरानी के उपायों पर चर्चा की जाएगी। इसके अलावा जरूरी सुरक्षात्मक उपाय किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


00000000000
विदेशों से आने वाली पक्षियां
लालसर, डुबडूबी, जलकौआ, सिलेटी अंजन, लाल अंजन, गेाई लाल, गोई, रंगीन जांघिल, काला जांघिल, सफेद बाज, काला बाज, सवन, सुर्खाव, कपासी चील, बडा गरुण, नील सर, सारस, ताल मखानी, पीली टिटिहरी, हुदहुद जैसे अनेक तरह के पक्षियां आती है।

--------

बखिरा झील में विदेशी पक्षियां आती हैं। इस लिहाज से स्वाइन फ्लू को देखते हुए जिला संवेदनशील है। पक्षियों पर निगरानी के लिए टीम बनाई गई है। जिसमें पंचायतीराज, सिंचाई, वन, पर्यावरण एवं स्वास्थ्य विभाग के अफसरों को शामिल किया गया है। टीम की बैठक चार जनवरी को डीएम की अध्यक्षता में होगी। जिसमें पक्षियों पर निगरानी के लिए चर्चा की जाएगी।
- डॉ टीपी मिश्र, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed