{"_id":"5be1d7f3bdec2269317c9877","slug":"111541527539-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार की नीतियों को जनजन तक पहुंचाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार की नीतियों को जनजन तक पहुंचाएं
Updated Mon, 19 Nov 2018 11:43 PM IST
विज्ञापन
बीजेपी
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
महाराजगंज। भाजपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष अरुण शुक्ल की अध्यक्षता में मोर्चा के अध्यक्षों की बैठक संपन्न हुई, जिसमें सभी मोर्चों के बूथ स्तर तक गठन करने की बात कही गई। बूथ समिति से बूथों पर सरकार की उपलब्धियों व नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि सरकार गरीब परिवार को नि:शुल्क रसोई गैस कनेक्शन, आवास,शौचालय ,बिजली, बेहतर सड़कों का निर्माण करा रही है। गरीब परिवार के स्वास्थ्य की चिंता करते हुए आयुष्मान योजना शुरू कर 5 लाख तक के इलाज की सुविधा नि:शुल्क दे रही है। आज प्रदेश अपराध मुक्त हो रहा है। सभी योजनाओं की चर्चा आमजन तक पहुंचानी होगी। सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने कहा कि सरकार ने क्रय केंद्रों के माध्यम से किसानों के उपज की बेहतर दाम पर खरीददारी की। बैठक में जिला महामंत्री ओम प्रकाश पटेल, जिलाउपाध्यक्ष अरुणेश शुक्ल, राघवेंद्र मिश्रा, शम्भू वर्मा, विरेंद्र चौहान, दिनेश जायसवाल, बलराम दुबे, विजय गौड़, प्रदीप उपाध्याय, राधा रमन शुक्ल मुकेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।