फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   11 donated blood in amar ujala camp

11 लोग रक्तदान कर बने महादानी

Thu, 23 Jun 2022 11:06 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jun 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
11 donated blood in amar ujala camp
मेंहदावल सीएचसी में रक्तदान करने के बाद रक्तादाओ को मिला प्रमाण पत्र।संवाद - फोटो : KHALILABAD
11 लोग रक्तदान कर बने महादानी
विज्ञापन

अमर उजाला फांउंडेशन के तत्वावधान में लगा रक्तदान शिविर
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। रक्तदान करने को लेकर कोई हिचक नहीं होनी चाहिए। रक्तदान करने से नया खून बनता है और व्यक्ति शारीरिक रूप से स्वस्थ होता है। ऐसे में लोगों की जिंदगी बचाने के लिए रक्तदान में आने आना चाहिए। ये बातें अमर उजाला फाउंडेेशन की तरफ से सीएचसी मेंहदावल में बृहस्पतिवार को आयोजित रक्तदान शिविर में अधीक्षक डॉ. आरडी गौरव ने कहीं। उन्होंने रक्तदान कर रहे लोगों का हौसला भी बढ़ाया।

रक्तदान शिविर का शुभारंभ सुबह 10 बजे से शुरू हुआ जो तीन बजे तक चला। शिविर का सीएचसी अधीक्षक डॉ. आरडी गौरव ने किया। इस दौरान रक्तदान के लिए कुल 11 लोग आए और रक्तदान कर दूसरों को प्रेरित किया। इसके साथ ही पांच लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया, जो बाद में रक्तदान करेंगे। अधीक्षक डॉ. आरडी गौरव ने कहा कि कोई भी स्वस्थ व्यक्ति साल में कम से कम तीन से चार बार रक्तदान कर सकता है। अगर स्वैच्छिक रूप से लोग रक्तदान के लिए आगे आएं तो ब्लड बैंक में खून की कमी नहीं होगी। कोई भी स्वस्थ व्यक्ति रक्तदान कर सकता है। रक्तदान करने में लोगों को आगे आने की जरूरत है। रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है। स्वैच्छिक रक्तदान करके दूसरों की जिंदगी बचाने में योगदान करना ही चाहिए। इस दौरान रक्तदान किए लोगों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर ब्लड बैंक के डॉ. निशांत सिंह, अखिलेश कुमार, दिलीप, रंजना, गरूबुल्लाह, राज कुमार समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

इन्होंने किया रक्तदान
अनिल, आकाश, डॉ. डीडी चौधरी, डॉ. वीके यादव, डॉ. आशुतोष अग्रवाल, घनश्याम, पुनीत कुमार, दुर्गा वर्मा, अनिल, राजन चौधरी, राजेश सिंह ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed