{"_id":"5c81656ebdec22146c222d83","slug":"101551983982-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलेक्ट्रेट में तोडफोड़ के बाद दर्ज हुए केस का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलेक्ट्रेट में तोडफोड़ के बाद दर्ज हुए केस का मामला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यह तकनीकी गलती है या कुछ और
एसपी ने अज्ञात पर केस दर्ज होने की पुष्टि की
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। सांसद और विधायक के बीच हुई मारपीट और उसके बाद कलेक्ट्रेट में तोड़फोड़ की घटना को लेकर कलेक्ट्रेट के नाजिर की तरफ केस दर्ज करने के लिए कोतवाली में तहरीर दी गई। बृहस्पतिवार की सुबह सोशल मीडिया पर एफआईआर की एक प्रति वायरल हुई। इसमें सांसद, विधायक और अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज होने की जानकारी थी, लेकिन एसपी आकाश तोमर और कोतवाल प्रदीप सिंह केवल अज्ञात के खिलाफ ही केस दर्ज होने की बात कह रहे थे। इसके बाद यह चर्चा होने लगी कि तकनीकी गलती से सांसद और विधायक का नाम भी एफआईआर में शामिल हो गया था। इस संबंध में एसपी आकाश तोमर ने बताया कि नाजिर की तरफ से तहरीर में केवल अज्ञात लोगों पर ही आरोप लगाया गया है और उसी के अनुसार कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज किया है। सांसद विधायक पर केस दर्ज होने से संबंधित एफआईआर की जो प्रति सोशल मीडिया पर चल रही है, उसकी जानकारी नहीं है।