{"_id":"6ae9b56c32528202e206bb84","slug":"action-taken-over-fraud-in-sant-kabir-nagar-vb-g-ram-g-scheme-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"संतकबीरनगर: वीबी-जी रामजी योजना में फर्जीवाड़े पर कार्रवाई, मेट हटाई गईं; अन्य कर्मियों पर भी होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संतकबीरनगर: वीबी-जी रामजी योजना में फर्जीवाड़े पर कार्रवाई, मेट हटाई गईं; अन्य कर्मियों पर भी होगी कार्रवाई
Tue, 03 Nov 2026 03:51 PM IST
अनुराग रंजन
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर
Published by: अनुराग रंजन
Updated Tue, 03 Nov 2026 03:51 PM IST
सार
सीडीओ ने उपायुक्त श्रम रोजगार को निर्देश दिए हैं कि इसमें शामिल ग्राम पंचायतों के सचिव, रोजगार सेवक व महिला मेट पर कार्रवाई कर उन्हें अवगत कराएं। इधर उपायुक्त श्रम रोजगार ने बीडीओ को सचिव पर कार्रवाई कर एक सप्ताह में रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन
वीबी-जीरामजी
विस्तार
वीबी जी रामजी योजना में जिले के पांच ब्लॉकों में फर्जीवाड़ा सामने आया है। इसमें 24 लोगों पर कार्रवाई होनी है। इसमें 12 सचिव, आठ रोजगार सेवक और चार मेट शामिल हैं। बताया जा रहा है कि मेट को हटा दिया गया है। रोजगार सेवकों पर कार्रवाई ग्राम पंचायत को करनी है। इसके साथ ही सचिव पर कार्रवाई की रिपोर्ट एक सप्ताह में बीडीओ को उपायुक्त श्रम रोजगार को सौंपनी है।
अमर उजाला में दो नवंबर को वीवी जी रामजी योजना में फर्जीवाड़ा, 24 पर होगी कार्रवाई शीर्षक से प्रकाशित खबर के बाद ब्लॉकों में हड़कंप मचा है। बता दें कि 30 अक्तूबर को ग्राम्य विकास आयुक्त ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये समीक्षा की थी। इसमें यह पता चला था कि अक्तूबर में जिले के बघौली ब्लॉक के छह, मेंहदावल के एक, नाथनगर के एक, सांथा के तीन एवं सेमरियावां के एक ग्राम पंचायत में 17 कार्यों के 37 मस्टररोलों पर एनएमएमएस एप पर श्रमिकों की अपलोड फोटो डुप्लीकेट प्रदर्शित हो रही है।
सीडीओ ने उपायुक्त श्रम रोजगार को निर्देश दिए हैं कि इसमें शामिल ग्राम पंचायतों के सचिव, रोजगार सेवक व महिला मेट पर कार्रवाई कर उन्हें अवगत कराएं। इधर उपायुक्त श्रम रोजगार ने बीडीओ को सचिव पर कार्रवाई कर एक सप्ताह में रिपोर्ट मांगी है। उपायुक्त श्रम रोजगार प्रभात द्विवेदी ने बताया कि सभी बीडीओ को कार्रवाई कर एक सप्ताह में रिपोर्ट देने को कहा गया है। महिला मेट हटा दी गई हैं।