फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   1003 patients were treated in Arogya Mela

आरोग्य मेले में 1003 मरीजों का हुआ उपचार

Sun, 02 Jan 2022 10:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jan 2022 10:33 PM IST
विज्ञापन
1003 patients were treated in Arogya Mela
आरोग्य मेले में 1003 मरीजों का हुआ उपचार
विज्ञापन

- जिले के 22 केंद्रों पर स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन रविवार को जिले के 22 स्वास्थ्य केंद्रों पर हुआ। इस मेले में 1142 मरीजों की निशुल्क जांच कर दवाइयां दी गईं। कोविड हेल्प डेस्क में कुल 1003 लोग आए, जिनमें से 219 की आरटीपीसीआर जांच की गई।

अपर सीएमओ डॉ. मोहन झा ने कहा कि जिले के 22 स्वास्थ्य इकाइयों पर मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य मेले में गोल्डन कार्ड बनवाने, गर्भावस्था एवं प्रसवकालीन परामर्श, पूर्ण टीकाकरण एवं परिवार नियोजन संबंधी साधनों एवं परामर्श की व्यवस्था थी। इसके साथ ही संस्थागत प्रसव संबंधी जागरूकता, जन्म पंजीकरण परामर्श, नवजात शिशु स्वास्थ्य सुरक्षा परामर्श एवं सेवाएं, बच्चों में डायरिया एवं निमोनिया की रोकथाम के साथ ही टीबी, मलेरिया, डेंगू, फाइलेरिया, कुष्ठ आदि बीमारियों की जानकारी, जांच एवं उपचार की नि:शुल्क सेवाएं दी गईं। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में कुल 1142 लोगों को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिला। इसमें 424 पुरुष, 573 महिलाएं और 145 बच्चे शामिल हैं। इनमें सांस के 156, मधुमेह के 33, त्वचा रोग के 223, ब्लड प्रेशर के 23, एनीमिया के 8, लीवर के 16 तथा अन्य रोगों के 661 मरीज पहुंचे। इन सभी का इलाज हुआ और नि:शुल्क दवाएं दी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed