फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   10,000 siphoned off from the account as soon as the OTP was shared.

Sant Kabir Nagar News: ओटीपी बताते ही खाते से उड़ा दिए 10 हजार

Sun, 09 Aug 2026 01:36 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
10,000 siphoned off from the account as soon as the OTP was shared.
संतकबीरनगर। फेसबुक पर मूवी देखने वाले एप का विज्ञापन देखकर उसे डाउनलोड करना एक युवक को महंगा पड़ गया। जालसाज ने एप चलाने वाले से ओटीपी पूछ उसके बैंक खाते से 10 हजार रुपये उड़ा दिए। पीड़ित की शिकायत पर साइबर सेल दुधारा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर पूरी धनराशि वापस करा दी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, जातेडीहा निवासी जसवंत ने सात अगस्त को साइबर हेल्प डेस्क पर शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि फेसबुक पर मूवी देखने वाले एप का विज्ञापन देखकर एप डाउनलोड किया था। इसके बाद एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर एप चलाने के लिए ओटीपी मांगा। ओटीपी बताए जाने के बाद खाते से 10 हजार रुपये की साइबर ठगी कर ली गई।
विज्ञापन

शिकायत मिलते ही साइबर हेल्प डेस्क पर तैनात कांस्टेबल अनुज कुमार ने संबंधित बैंक से समन्वय कर कार्रवाई शुरू की। पुलिस के प्रयास से ठगी की पूरी रकम 10 हजार रुपये पीड़ित के खाते में वापस करा दी गई। थानाध्यक्ष अमित कुशवाहा ने लोगों से अपील किया कि किसी अनजान व्यक्ति को ओटीपी, पिन, पासवर्ड अथवा बैंक खाते से जुड़ी गोपनीय जानकारी साझा न करें। साइबर ठगी होने पर तत्काल 1930 पर शिकायत करें या साइबर अपराध की शिकायत दर्ज कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed