{"_id":"64b0477d81fb07af4209afb6","slug":"100-villages-connected-to-belhar-kala-feeder-remained-in-darkness-at-midnight-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-257-2023-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: बेलहर कला फीडर से जुड़े 100 गांव आधी रात अंधेरे में रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: बेलहर कला फीडर से जुड़े 100 गांव आधी रात अंधेरे में रहे
Fri, 14 Jul 2023 12:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Fri, 14 Jul 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
बेलहर क्षेत्र में बिजली के फालट को ठीक कराने पहुंचे अवर अभियंता।
- नाराज उपभोक्ताओं ने किया हंगामा
संवाद न्यूज एजेंसी
मेंहदावल। क्षेत्र में बिजली आपूर्ति व्यवस्था सुधरने का नाम नहीं ले रही है। बुधवार की रात बेलहर कला फीडर में गड़बड़ी आने से क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। इससे क्षेत्र के करीब 100 गांव अंधेरे में डूबे रहे। आक्रोशित उपभोक्ताओं ने मेंहदावल कार्यालय पहुंचकर काफी देर तक हंगामा किया। बाद में वैकल्पिक व्यवस्था कर बिजली आपूर्ति बहाल की गई।
बेलहर कला क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति भी लगातार बाधित हो रही है। हालात यह है कि लगातार हो रही विद्युत फाल्ट के कारण उपभोक्ता परेशान हैं। बुधवार को बेलहर कला क्षेत्र में विद्युत फाल्ट के कारण दिन से ही विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। काफी मशक्कत के बाद जब विद्युत फाल्ट दुरुस्त नहीं हो पाया तो अवर अभियंता ने पिपरा प्रथम, बेलवा सेंगर आदि क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति बंद कराकर क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति शुरू करा दी। जबकि यहां तैनात निविदा विद्युतकर्मी अपने क्षेत्रों में पेट्रोलिंग करके विद्युत फाल्ट नहीं ढूंढ पाए।
रात्रि करीब 9-10 बजे बेलवा सेंगर आदि क्षेत्र अंधेरे देख विद्युत उपभोक्ता देर रात मेंहदावल स्थित बेलहर कला विद्युत कार्यालय पहुंच गए और यहां हंगामा शुरू कर दिया। इसके बाद अवर अभियंता ने उच्चाधिकारियों से पूरे मामले से अवगत कराया। अवर अभियंता सनी देओल प्रताप ने बताया काफी मशक्कत के बाद विद्युत आपूर्ति व्यवस्था बहाल कर ली गई है। इस बीच करीब पांच घंटे तक उपभोक्ताओं को अंधेरे में रात्रि गुजारनी पड़ी।
विज्ञापन
अवर अभियन्ता सनी देओल ने बेलहर क्षेत्र में घूमकर लाइन पेट्रोलिंग का कार्य खुद शुरू किया और रात्रि में ही लगभग 75
प्रतिशत हिस्से में बिजली आपूर्ति कराई करने का दावा किया। उन्होंने बताया कि बिजली सप्लाई सभी जगहों पर बहाल कर दी गई है।
मेंंहदावल नगर व ग्रामीण क्षेत्र में आपूर्ति रही ठप, 9 घंटे बाद बहाल
- कस्बे की विद्युत आपूर्ति सुबह 11 बजे हुई बहाल
मेंहदावल। वर्तमान समय में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था बेपटरी हो गई है। हर दिन ओवरलोड के कारण विद्युत फाॅल्ट की समस्या आ रही है। बुधवार की रात करीब दो बजे विद्युत आपूर्ति नगर व ग्रामीण क्षेत्र में ठप हो गई। जिससे करीब 300 गांव अंधेरे में रहे। करीब नौ घंटे के बाद बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी।
बुधवार की रात करीब दो बजे मेंहदावल कस्बे और ग्रामीण क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति ठप हो गई और सुबह 11 बजे के बाद आपूर्ति बहाल हो पाई। आधी रात रात को विद्युत आपूर्ति बंद होने से करीब 300 गांव अंधेरे में रहे। वहीं कस्बे के 20 वार्ड के लोग अंधेरे में रहने को मजबूर हो गए। आए दिन विद्युत फाॅल्ट होने के कारण बार-बार कटौती की समस्या से उपभोक्ताओं को परेशानी हो रही है।
वहीं कस्बे के उत्तर पट्टी,पूरवा, बर्तनहिया बाजार समेत कई वार्ड में कई दिनों से लगातार विद्युत फाॅल्ट हो रहा है। उपभोक्ताओं की शिकायत पर तीन दिनों से लगातार अवर अभियंता मनोज श्रीवास्तव लाइनमैनों की टीम लेकर विद्युत फाल्ट ढूंढने के साथ ही बनाने की कवायद करते नजर आए। कई स्थानों पर रात में विद्युत फाॅल्ट की समस्या जहां विद्युत कर्मियों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है वहीं विद्युत उपभोक्ता भी इस समस्या से ग्रस्त हैं।
पूरे दिन सुचारू रूप से लाइट न मिलने के कारण शाम ढलते ही जब विद्युत आपूर्ति बंद होता है तो लोगों का घर अंधेरे में तब्दील हो जाता है। लोग बिजली आने के इंतजार में घरों के बाहर बैठे रहते हैं। ऊपर से बरसात शुरू होने के कारण बिजली निगम के कर्मचारियों की भी परेशानी बढ़ जा रही है। बृहस्पतिवार को 11 बजे दिन में विद्युत आपूर्ति बहाल जरूर हुई। लेकिन कई विद्युत फाल्ट ठीक करने के लिए कई बार कटौती करना पड़ा। अवर
अभियंता मनोज कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि लगातार विद्युत फाल्ट की समस्या सामने आ रही है। जिसके कारण सुबह से लेकर देर रात तक एक-एक विद्युत फाॅल्ट ठीक कराया जा रहा है।