फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   10-day training of Vishwakarma Shramik Samman Yojana concludes

Sant Kabir Nagar News: विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के 10 दिवसीय प्रशिक्षण का हुआ समापन

Fri, 02 Oct 2026 03:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
10-day training of Vishwakarma Shramik Samman Yojana concludes
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। बड़गो स्थित एक मैरिज हाल में सोमवार को विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजनांतर्गत 10 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हुआ। इसमें जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव ने कहा कि विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है, जिसके तहत 10 दिवस का प्रशिक्षण प्रदान किया गया है।
इससे जनपद के नवयुवक, नवयुवतियों को अपने कौशल विकास में सहायता मिलेगी। साथ ही उनको प्रशिक्षण के दौरान आधुनिक तकनीकी, गुणवत्ता सुधार, पैकेजिंग, ब्राडिंग, मार्केट लिंकेज की जानकारी प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर एवं स्वरोजगार युक्त बनाया जाएगा। उन्होंने प्रशिक्षार्थियों को स्वरोजगार हेतु प्रोत्साहित किया गया।
विज्ञापन

उपायुक्त उद्योग राज कुमार शर्मा द्वारा प्रशिक्षार्थियों को अवगत कराया कि प्रशिक्षण के उपरांत सरकार की स्वरोजगार परक योजनाओं यथा-सीएम युवा अभियान, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद वित्त पोषण सहायता योजना से भी लाभान्वित कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर जितेंद्र कुमार गौतम, पंकज कुमार पांडेय, आशीष सिंह, आनंद मिश्रा, सतीश तिवारी, विपिन सिंह, रचना सिंह, सावल प्रसाद, राहुल, लखन लाल, जितेंद्र कुमार मधु, ज्ञान चंद्र समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed