फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Youths ran with the message of unity and pledged for a united India, a great India.

Sambhal News: एकता का संदेश लेकर युवाओं ने लगाई दौड़, एक भारत-श्रेष्ठ भारत का लिया संकल्प

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 01 Nov 2025 02:31 AM IST
विज्ञापन
Youths ran with the message of unity and pledged for a united India, a great India.
मुरादाबाद। सुबह की ठंडी हवा और दिलों में एकता व देशभक्ति का जोश। यह नजारा शुक्रवार को शहर की सड़कों पर देखने लायक रहा। बड़ी संख्या में युवाओं ने भारत माता की जय और सरदार पटेल अमर रहें के नारों के साथ पदयात्रा निकाली। मेरा युवा भारत की मुरादाबाद इकाई की ओर से आयोजित इस पदयात्रा में युवाओं का उत्साह आसमान छूता नजर आया। स्कूली छात्रों, खिलाड़ियों के साथ आम नागरिकों ने भी एक भारत श्रेष्ठ भारत का संकल्प दोहराते हुए इस पदयात्रा में हिस्सा लिया। लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर इस पदयात्रा का आगाज सिविल लाइंस स्थित अंबेडकर पार्क से हुआ। हजारों की संख्या में युवाओं ने एकजुट होकर देश की एकता और अखंडता का संदेश देते हुए पदयात्रा निकाली। पार्क से रवाना होकर यह पदयात्रा पीली कोठी चौराहा, जिलाधिकारी आवास, मधुबनी चौराहा होते हुए सोनकपुर स्टेडियम पहुंची जहां इसका समापन हुआ।
विज्ञापन

पहले पड़ाव पर पीली कोठी चौराहे पर सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि दी गई। इस दौरान विधायक रामवीर सिंह, रितेश गुप्ता, जयपाल सिंह व्यस्त और सतपाल सिंह सैनी ने युवाओं की अगवानी की और उन्हें सरदार पटेल के आदर्शों पर चलने की प्रेरणा दी। दूसरे पड़ाव पर जिलाधिकारी अनुज सिंह और मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह ने प्रतिभागियों का स्वागत किया और कहा कि सरदार पटेल ने भारत को जोड़ा। अब यह जिम्मेदारी युवाओं की है कि उस एकता को बनाए रखें।
विज्ञापन

तीसरे पड़ाव पर मधुबनी चौराहे पर एसएसपी सतपाल अंतिल ने पदयात्रा का स्वागत किया जबकि सोनपुर स्टेडियम में मुख्य विकास अधिकारी मृणाल जोशी ने समापन किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि युवा भारत की सबसे बड़ी ताकत हैं। जब वह एकजुट होकर चलते हैं तो राष्ट्र की दिशा बदल जाती है। उप निदेशक अंकित कुमार गौर के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में खेल विभाग, युवा कल्याण, नगर निगम, यातायात विभाग और शिक्षा विभाग ने सहयोग प्रदान किया। पदयात्रा के अंत में सभी प्रतिभागियों ने सामूहिक रूप से शपथ ली कि वह सरदार पटेल के बताए रास्ते पर चलेंगे। भारत की एकता और अखंडता की रक्षा करेंगे और देश के विकास में अपना योगदान देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed