{"_id":"6afa0f559f799b7ea80985fb","slug":"teachers-devise-strategy-for-agitation-to-demand-restoration-of-the-old-pension-scheme-sambhal-news-c-204-1-chn1001-134676-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: पुरानी पेंशन बहाली के लिए शिक्षकों ने बनाई आंदोलन की रणनीति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: पुरानी पेंशन बहाली के लिए शिक्षकों ने बनाई आंदोलन की रणनीति
Mon, 16 Nov 2026 01:30 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Mon, 16 Nov 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
चंदौसी। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की बनियाखेड़ा ब्लॉक इकाई की बैठक रविवार को गोविंद बल्लभ पंत जूनियर हाईस्कूल में हुई। इसमें शिक्षकों की लंबित समस्याओं और दस मांगों पर चर्चा की गई। संघ ने पुरानी पेंशन बहाली और टीईटी अनिवार्यता से राहत समेत कई प्रमुख मांगों के समाधान की मांग उठाई।
ब्लॉक अध्यक्ष पंकज शर्मा ने कहा कि शिक्षकों की कई महत्वपूर्ण मांगें लंबे समय से शासन स्तर पर लंबित हैं। इनमें नई पेंशन व्यवस्था समाप्त कर पुरानी पेंशन योजना बहाल करना शामिल है। 27 जुलाई 2011 से पहले नियुक्त शिक्षकों को टीईटी की अनिवार्यता से राहत देने की भी मांग की गई।
शिक्षकों के प्रमाणपत्रों का बार-बार सत्यापन बंद करने और केवल शिकायत पर जांच कराने की बात कही गई। प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में रिक्त प्रधानाध्यापक पदों पर शीघ्र पदोन्नति की मांग भी उठाई गई।
विज्ञापन
गैर टीईटी शिक्षकों को 30 जून 2027 तक पदोन्नति में छूट देने और अंतर्जनपदीय स्थानांतरण की लंबित सूची जारी करने की मांग भी प्रमुख है। शिक्षकों ने समय से वेतन दिलाने और वरिष्ठता सूची प्रकाशित करने की भी मांग की। शिक्षक देवेश प्रताप सिंह ने कहा कि शिक्षकों की जायज मांगों का समाधान होना चाहिए।
इसके लिए 18 नवंबर को बहजोई स्थित बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने सभी शिक्षकों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर आंदोलन को सफल बनाने की अपील की।
बैठक में देवेश प्रताप सिंह, मनोज कुमार, राजीव कुमार, वैभव कुमार, आशुतोष गुप्ता, आनंद बौद्ध, अमित कुमार शर्मा, पुष्पेंद्र कुमार, अशोक कुमार, शिशुपाल सिंह, सचिन चौहान, लक्ष कुमार और पराग बंसल सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।