{"_id":"6afa0dfe571a151cc00cc67d","slug":"rs-23500-deducted-from-two-accounts-upon-clicking-an-e-challan-file-sambhal-news-c-204-1-chn1003-134691-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: ई-चालान की फाइल पर क्लिक करते ही दो खातों से निकले 23,500 रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: ई-चालान की फाइल पर क्लिक करते ही दो खातों से निकले 23,500 रुपये
Mon, 16 Nov 2026 01:24 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Mon, 16 Nov 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
धनारी। थाना क्षेत्र के गांव मानकपुर निवासी हुकुम सिंह और उनकी पत्नी साइबर ठगी का शिकार हो गए। व्हाट्सएप पर ई-चालान के नाम से आई एक फाइल पर क्लिक करते ही उनके बैंक खातों से करीब 23,500 रुपये निकाल लिए गए। यह रकम हुकुम सिंह के खाते से 12,500 रुपये और उनकी पत्नी के खाते से 11,000 रुपये निकाली गई।
हुकुम सिंह के अनुसार, उन्हें परिचित के व्हाट्सएप नंबर से ई-चालान की फाइल भेजी गई थी। फाइल पर क्लिक करते ही उनके मोबाइल में एक सॉफ्टवेयर अपने आप स्थापित होने लगा। उन्होंने तुरंत सॉफ्टवेयर को हटा दिया, लेकिन तब तक साइबर ठग रकम निकाल चुके थे। बाद में जानकारी मिली कि परिचित का व्हाट्सएप अकाउंट हैक कर लिया गया था।
दोनों पति-पत्नी के बैंक खाते एक ही मोबाइल नंबर से जुड़े थे, इसी कारण दोनों खातों से रकम निकल गई। हुकुम सिंह ने बताया कि उन्होंने न तो किसी को ओटीपी बताया और न ही बैंक से जुड़ी कोई गोपनीय जानकारी साझा की थी।
विज्ञापन
घटना के बाद हुकुम सिंह ने शाम करीब 7:30 बजे ऑनलाइन साइबर ठगी हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने अगले दिन बहजोई स्थित साइबर सेल में तहरीर दी। फिलहाल साइबर सेल ने हुकुम सिंह और उनकी पत्नी के बैंक खातों पर अस्थायी रूप से लेनदेन रोक दिया है। थाना धनारी प्रभारी नरेश पाल सिंह ने बताया कि इस संबंध में थाना पुलिस को कोई तहरीर नहीं मिली है।