Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Leopard trapped in a cage after twenty hours of effort

Sambhal News: बीस घंटे की मशक्कत के बाद बाद पिंजरे में फंसा तेंदुआ

Mon, 16 Nov 2026 01:29 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Mon, 16 Nov 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
Leopard trapped in a cage after twenty hours of effort
बबराला। यारा फर्टिलाइजर परिसर में तेंदुए की दहशत आखिरकार रविवार सुबह खत्म हो गई। करीब 20 घंटे तक चला सघन रेस्क्यू सफल रहा और तेंदुआ वन विभाग के पिंजरे में कैद हो गया। सुबह करीब साढ़े पांच बजे जैसे ही तेंदुआ पिंजरे में फंसा, वन विभाग की टीम ने राहत की सांस ली और परिसर में फैला भय का माहौल छंट गया।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह यारा फर्टिलाइजर परिसर में तेंदुए के घुस आने से हड़कंप मच गया गया था। सीसीटीवी कैमरे में तेंदुए के डीएवी पब्लिक स्कूल के मुख्य गेट की ओर जाते दिखाई देने पर स्कूल में छुट्टी करा दी गई थी। साथ ही फैक्टरी में कर्मचारियों को काम बंद करने को कहा गया था। उन्हें अपने आवास पर रहने के निर्देश दिए गए थे। शनिवार दोपहर 12 बजे से तेंदुए की तलाश शुरू हुई थी।
विज्ञापन

वन विभाग की टीम ने परिसर के वन क्षेत्र और झाड़ियों में कांबिंग की। तलाश के दौरान तेंदुआ सड़क किनारे बनी पुलिया के ड्रेनेज पाइप में घुस गया। इसके बाद टीम ने खास रणनीति बनाई। पाइप के एक छोर पर लोहे का पिंजरा लगाया गया और दूसरे छोर से फायर ब्रिगेड की गाड़ी से पानी का तेज बहाव किया गया। पानी के दबाव से घबराकर तेंदुआ बाहर निकला और सीधे पिंजरे में जा फंसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed