फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Youth took oath of national unity

Sambhal News: कांग्रेसियों ने इंदिरा गांधी और सरदार पटेल को किया याद

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 01 Nov 2025 02:29 AM IST
विज्ञापन
Youth took oath of national unity
मुरादाबाद। कांग्रेसियों ने पुण्यतिथि पर पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और जयंती पर देश के प्रथम गृहमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल को याद किया। की जयंती पर दोनों महान नेताओं को याद किया। इस बीच आचार्य नरेंद्र देव की जयंती मनाई।
विज्ञापन


जिला कांग्रेस कमेटी ने कोठीवाल नगर स्थित कैंप कार्यालय पर शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को श्रद्धांजलि दी। जिलाध्यक्ष विनोद गुंबर ने कहा कि इंदिरा गांधी ने देश के लिए खून की एक-एक बूंद न्योछावर कर दी थी। आरोप लगाया कि आजादी के आंदोलन में अंग्रेजों की हिमायत करने वाले जिस संगठन पर स्वतंत्रता के बाद सबसे पहले प्रतिबंध लगाया गया था। अब उसी संगठन के अनुयायी स्वयं को पटेल का सबसे बड़ा हिमायती बनकर दिखा रहे हैं। कांग्रेसियों ने आचार्य नरेंद्र देव की जयंती भी मनाई।
विज्ञापन

इस दौरान जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष आनंद मोहन गुप्ता, अनूप दुबे, विवेक गुप्ता, सुधीर पाठक, अजय गोपाल रस्तोगी, अनिल शर्मा काले, संदीप बजाज, श्यामबाबू वाल्मीकि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं महानगर कैंप कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष जुनैद कुरैशी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने अपने कार्यों से देश के भविष्य की दिशा तय की। बैंकों का राष्ट्रीयकरण, हरित क्रांति, बांग्लादेश युद्ध में साहस का परिचय देते हुए पूरे विश्व को चौंका दिया। सरदार पटेल ने देश को एकता के सूत्र में जोड़ने का काम किया। इस मौके पर समाजसेवी मुर्तजा अंसारी को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई गई। इस दौरान नजाकत, मुशाहिद चौधरी, अनवर मुमताज, अशोक कपूर, हाजी जुबैर आलम, युनूस सैफी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed