{"_id":"6ab6dd34ba4ed629ae005172","slug":"youth-injured-in-road-accident-dies-during-treatment-sambhal-news-c-275-1-sbl1015-141023-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: सड़क हादसे में घायल युवक की उपचार के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: सड़क हादसे में घायल युवक की उपचार के दौरान मौत
विज्ञापन
सरायतरीन। बहजोई थाना क्षेत्र के गांव अचलपुर में 19 सितंबर की देर रात बाइक से घर लौटते समय अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हुए युवक की सात दिन बाद उपचार के दौरान मौत हो गई।
गांव पवांसा निवासी विपिन राघव (35) पुत्र योगेश राघव बरेली जिले के आंवला में एक निजी कंपनी में काम करता था। 19 सितंबर की रात वह बाइक से घर लौट रहा था, तभी अचलपुर के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे वह बाइक समेत खाई में गिर गया। परिजनों के अनुसार 20 सितंबर की सुबह मुख्य मार्ग पर दौड़ लगा रहे युवकों ने उसे गंभीर घायल अवस्था में खाई में पड़ा देखा और परिजनों को सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंचे तो बाइक भी खाई में पड़ी थी। पहले उसे गांव के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने मुरादाबाद रेफर कर दिया। शुक्रवार सुबह मुरादाबाद के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
शुक्रवार सुबह शव घर पहुंचने पर परिजनों ने डायल 112 पर सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की, लेकिन मृतक की मां और पत्नी ने पोस्टमार्टम से इनकार कर दिया और लिखित में पुलिस कार्रवाई नहीं चाहने की बात कही। पत्नी प्रीति राघव का रो-रोकर बुरा हाल है। कोतवाली प्रभारी राजीव कुमार मलिक ने बताया कि डायल 112 पर सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर जांच की थी, परिजनों ने लिखित में कार्रवाई से इनकार कर दिया है।