{"_id":"6aaafb4e2ed3b4c108086af8","slug":"youth-from-badaun-dies-after-being-hit-by-a-brick-laden-tractor-trolley-sambhal-news-c-275-1-smbd1034-140560-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: ईंटों से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आकर बदायूं के युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: ईंटों से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आकर बदायूं के युवक की मौत
विज्ञापन
बहजोई। ईंटों से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आकर जिला बदायूं के बसैला पुरैनी निवासी युवक शनि (24) की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हादसे की पड़ताल की।
हादसा मंगलवार की रात करीब सवा दस बजे हाईवे पर बहजोई के इस्लामनगर चौराहा के निकट बबराला रोड पर हुआ। प्रभारी इंस्पेक्टर राजीव कुमार मलिक के मुताबिक, सूचना पर पुलिस मौके पर गई तो सामने आया कि युवक युवक पाठकपुर की ओर जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली पर चढ़ने की कोशिश कर रहा था। तभी अचानक किसी तरह ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आकर युवक की मौत हो गई। युवक के शव को पोस्टमार्टम कराया गया है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई होगी। सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहा हैं। गांव के ही अवनीश कुमार ने बताया कि युवक दिल्ली में रहकर एक कंपनी में नौकरी करता था।