फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Youth dies due to drowning in pond, colleagues accused of throwing him in pond, police detained

Sambhal News: तालाब में डूबने से युवक की मौत, साथियों पर तालाब में फेंकने का आरोप, पुलिस ने हिरासत में लिया

Sun, 22 Oct 2023 02:03 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Sun, 22 Oct 2023 02:03 AM IST
विज्ञापन
Youth dies due to drowning in pond, colleagues accused of throwing him in pond, police detained
संभल। हजरतनगर गढ़ी थाना क्षेत्र के गांव फिरोजपुर में शनिवार की शाम साढ़े छह बजे करीब तालाब में डूबने से हयातनगर थाना क्षेत्र के सरायतरीन अंतर्गत मोहल्ला बगीचा निवासी अफजाल 35 पुत्र ऐजाज की मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने मृतक के साथियों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने मृतक के दोनों साथियों को हिरासत में लिया है। पूछताछ की जा रही है। वहीं जिला अस्पताल में शव पोस्टमार्टम को जाने के दौरान मृतक के परिजनों ने हंगामा किया। वह पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर रहे थे। मृतक के भाई फैसल ने बताया कि उनका भाई जिला अस्पताल के सामने मोबाइल का सामान बेचता था। शनिवार की शाम घर से गया था। साथ में एक चचेरा भाई और दोस्त था। शाम छह बजे सूचना मिली कि अफजाल को उसके साथियों ने तालाब में डूबा दिया है। गांव के लोगों ने आरोपियों को भी पकड़ लिया है। इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस आरोपियों को पकड़ कर थाने ले गई है। मृतक के भाई ने बताया कि उनका भाई पांच भाई और चार बहनों में चौथे नंबर का था। मृतक की पत्नी और एक बच्चे का पालन पोषण कर रहा था। थाना प्रभारी ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जिन युवकों पर आरोप लगा है उनको हिरासत में लिया गया है। पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


फिरोजपुर के ग्रामीणों ने बताया कि यह तीनों युवक तालाब किनारे बैठे हुए थे। इस दौरान कोई बात हुई और अफजाल को तालाब में धक्का दे दिया। जिससे उसकी डूबने से मौत हो गई। इसके बाद ही ग्रामीणों ने दोनों युवकों को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। साथ ही युवक का शव तालाब से बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed