{"_id":"63fbb97d8d868414a00dd2e4","slug":"youth-caught-in-objectionable-condition-with-woman-beaten-hostage-sambhal-news-c-15-1-69143-2023-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में युवक को पकड़ा, बंधक बनाकर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में युवक को पकड़ा, बंधक बनाकर पीटा
विज्ञापन
सरायतरीन। हयातनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार की रात पड़ोसी गांव के युवक को महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में महिला के परिजनों ने पकड़ लिया। शोर-शराबा होने पर आसपास के लोग भी आ गए। युवक को बंधक बनाकर मारपीट की गई। पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। महिला के पति ने आरोपी के खिलाफ थाना प्रभारी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस ने शांतिभंग की अंदेशे में आरोपी युवक का चालान कर दिया है। पकड़ा गया युवक शनिवार की रात करीब एक बजे महिला के घर में आया था। दो बजे जब परिजनों की आंख खुली तो महिला और युवक आपत्तिजनक हालत में थे। युवक को पकड़कर मारपीट की गई। उसकी बेल्ट से भी पिटाई की गई। करीब डेढ़ घंटे तक महिला के परिजन युवक को घर में ही बंधक बनाकर मारपीट करते रहे। पुलिस को सूचना मिली तो वह मौके पर पहुंच गई।
युवक को पूछताछ के लिए थाना लाया गया। रविवार की सुबह युवक के परिजन मामले को रफादफा करने के लिए गांव के जिम्मेदार लोगों के साथ महिला के पति के पास पहुंचे। जहां दोनों पक्षों में करीब एक घंटे तक पंचायत चली। पंचायत के बाद मामला रफादफा करके थाना पुलिस को फैसला नामा लिखकर दे दिया गया। थाना प्रभारी कर्म सिंह पाल ने बताया कि आरोपी युवक का शांतिभंग के अंदेशे में चालान किया गया है।