{"_id":"60aab8018ebc3e00c759d442","slug":"young-man-dies-in-accident-chandausi-news-mbd3899134169","type":"story","status":"publish","title_hn":"ननिहाल गए गुन्नौर युवक की कासगंज में सड़क हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ननिहाल गए गुन्नौर युवक की कासगंज में सड़क हादसे में मौत
विज्ञापन
जुनावई (संभल)। ननिहाल जाते समय गुन्नौर के युवक की कासगंज जनपद के सोरों थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में मौत हो गई। सोरों पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के लिए शव कब्जे में ले लिया है। हादसे के बाद आरोपी चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रैक्टर कब्जे में ले लिया है।
गुन्नौर थाना क्षेत्र के गांव रिबाड़ा निवासी अमरीश कुमार (19) शनिवार शाम अपने ननिहाल बाइक से जा रहे थे। शाम के समय जनपद कासगंज के कस्बा सोरों में उनकी बाइक की टक्कर सामने से आ रहे ट्रैक्टर से हो गई। हादसे में अमरीश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर जमा भीड़ ने एंबुलेंस से माध्यम से युवक को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
हादसे के बाद आरोपी चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया। सोरों कोतवाली पुलिस की सूचना पर मृतक के ननिहाल वाले मौके पर पहुंच गए। मौके पर पहुंचे मृतक के पिता अशोक कुमार ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है। युवक की मौत से परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल है।