फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Young man died of electrocution while wiring the fan

Sambhal News: पंखे का तार लगाते समय करंट से युवक की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 28 Aug 2023 01:32 AM IST
विज्ञापन
Young man died of electrocution while wiring the fan
नरौली। क्षेत्र के गांव बेहटा साहू में रात को कमरे में पंखे का तार लगाते समय प्रिंस पाल (42) की करंट लगने से मौत हो गई। गांव बेहटा साहू निवासी प्रिंसपाल मेहनत मजदूरी करता था। उसके तीन बेटे हैं। वह भी बाहर काम करते हैं।
विज्ञापन

शनिवार की रात वह मकान की छत पर सो रहा था। रात करीब 12 बजे गर्मी में नींद नहीं आ रही थी। बिजली के आने पर वह नीचे कमरे में सोने आ गया। पंखे के तार बोर्ड में लगाते समय करंट लग गया और उसकी चीख निकल गई। चीख सुनकर छत पर सो रही पत्नी दौड़कर नीचे आई। पति को बेहोश पड़ा देखकर पड़ोसियों को बुला लाई। पड़ोसियों ने आकर देखा तो तब तक प्रिंसपाल की मौत हो चुकी थी। पत्नी व परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है। प्रिंसपाल के तीन बेटे हैं, तीनों बाहर रहकर मजदूरी करते हैं। सूचना पर बेटे भी घर आ गए और मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed