फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Young Man Commits Suicide by Hanging Amidst Domestic Strife

Sambhal News: घरेलू कलह में युवक ने फंदे पर लटक कर जान दी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
Young Man Commits Suicide by Hanging Amidst Domestic Strife
मढ़न। असमोली थाना क्षेत्र के गांव गुमसानी में घरेलू कलह में एक युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिवार के लोगों ने बिना पुलिस को सूचना दिए ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

गुमसानी गांव के रहने वाले जयवीर सिंह का मंगलवार पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद जयवीर बुधवार को घर के अंदर गले में फंदा डालकर लटक गया और उसकी मौत हो गई। काफी देर तक कमरे से बाहर न आने पर परिजनों को शक हुआ। जब उन्होंने अंदर जाकर देखा तो जयवीर फंदे पर लटका था। घटना के बाद परिजन आनन-फानन में उसे नीचे उतारकर उपचार के लिए मुरादाबाद स्थित एक अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक अपने पीछे तीन बच्चों को छोड़ गया है। बताया जा रहा है कि परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल बना हुआ है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed