फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   young man along with his father killed his brother

Sambhal: पिता के साथ मिलकर युवक ने भाई को उतारा मौत के घाट, कपड़े सुखाने की रस्सी बांधने को लेकर हुआ था विवाद

Mon, 11 Nov 2024 11:05 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Published by: विजय पुंडीर Updated Mon, 11 Nov 2024 11:05 PM IST
सार

मृतक की पत्नी सविता ने बताया उनका पति नोएडा में रहकर जेसीबी चलाते थे। रविवार को ही वह घर घूमने के लिए आए थे। आरोपी पिता-पुत्र घटना के बाद भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन
young man along with his father killed his brother
घटनास्थल पर पुलिस और लोगों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संभल के रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव मेहुआ हसनगंज की मढैया में सोमवार की सुबह संतोष 28 की उसके पिता और छोटे भाई ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। आरोपी पिता-पुत्र घटना के बाद भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन


यह विवाद कपड़े सुखाने की रस्सी बांधने को लेकर हुआ था। मृतक की पत्नी सविता ने बताया उनका पति नोएडा में रहकर जेसीबी चलाते थे। रविवार को ही वह घर घूमने के लिए आए थे। सोमवार की सुबह करीब 11.30 बजे घर के आंगन में कपड़े सुखाने के लिए रस्सी बांध रहे थे। इसी बात पर ससुर ने गाली गलौज शुरू कर दी।
विज्ञापन


जब विरोध किया तो ससुर और देवर ने लाठी से पिटाई की। काफी देर तक पिटाई करते रहे और जब शोर होने पर लोग एकत्र हुए तो किसी तरह बचाया। उपचार के लिए बबराला लेकर पहुंचे। जहां से हायर सेंटर रेफर कर दिया। अलीगढ़ उपचार को ले जाते समय मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ प्रदीप कुमार ने बताया कि मृतक की पत्नी की तहरीर के आधार पर मृतक के पिता ऋषिपाल और उसके छोटे भाई सोनवीर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।


पिता और छोटे भाई ने युवक की पिटाई की थी। उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। मृतक की पत्नी की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। गिरफ्तारी के लिए प्रयास जारी है। -अनुकृति शर्मा, एएसपी, संभल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed