फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Woman's death under suspicious circumstances

Sambhal News: संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत

Wed, 07 Aug 2024 05:05 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Wed, 07 Aug 2024 05:05 AM IST
विज्ञापन
Woman's death under suspicious circumstances
जुनावई (संभल)। थाना क्षेत्र के गांव खेड़ा मानी निवासी ममता (22) की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव रजावली निवासी भगवान सिंह की बेटी ममता की शादी दो साल पहले जुनावई के खेड़ा मानी गांव के रहने वाले जितेंद्र से हुई थी। परिजनों के अनुसार मंगलवार की दोपहर ममता की अचानक तबीयत बिगड़ गई। उसे उपचार के लिए गुन्नौर के निजी अस्पताल ले जाया गया। वहां, चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव लेकर घर लौट आए। मायके वाले भी इसी बीच आ गए। उन्होंने पुलिस को घटना की सूचना दी। जिसके बाद मौके पर जुनावई पुलिस भी आ गई। मायके वालों ने मौत का सही कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम कराने की मांग की। जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। ममता अपने पीछे छह माह की बेटी भाव्या को छोड़ गई है। प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि संदिग्ध परिस्थिति में महिला की मौत हुई है। मौत का सही कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed