{"_id":"63f3cec4ee85915f890db960","slug":"woman-living-like-wife-with-nephew-accused-of-second-marriage-sambhal-news-c-15-1-62192-2023-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"संभल: भांजे के साथ पत्नी की तरह रह रही महिला ने लगाया दूसरी शादी करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संभल: भांजे के साथ पत्नी की तरह रह रही महिला ने लगाया दूसरी शादी करने का आरोप
विज्ञापन
चंदौसी। हरियाणा में रहकर मजदूरी करते हुए विधवा मामी व भांजे के बीच प्रेम पनप गया और उनके संबंध हो गए। अब भांजे की शादी तय हुई तो मामी विरोध कर रही है। महिला ने कोतवाली में आकर भांजे से शादी होने व उसकी शादी रुकवाने को तहरीर दी है। मंगलवार को युवक की बरात कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला में आनी है। कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी महिला काफी समय से अपने पति व भांजे के साथ हरियाणा में कार्य करती थी। इस दौरान महिला के पति की मौत हो गई, इसके बाद महिला ने हरियाणा में कार्य करना नहीं छोड़ा। महिला अपने भांजे के साथ रहने लगी। इस दौरान दोनों के बीच संबंध बन गए। कुछ दिन पहले भांजे की शादी तय हो गई। महिला को जानकारी हुई तो वह सोमवार को कोतवाली पहुंची। महिला का आरोप है कि हरियाणा में उसने अपने पति के भांजे के साथ शादी कर है। अब वह दूसरी शादी कर रहा है। महिला ने बताया कि युवक की बरात शहर के एक मोहल्ले में आनी है। महिला छह बच्चो की मां है और उसने भांजे की शादी रुकने को कोतवाली में तहरीर दी है।
-- -- --
फायरिंग कर जानलेवा हमला करने का आरोप
चंदौसी। मोहल्ला गणेश कालोनी निवासी मनोज कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह सोमवार को झुन्नीलाल धर्मशाला के सामने पान के खोखे पर खड़ा था। इस दौरान मोहल्ले का ही एक व्यक्ति अपने भजीजे के साथ आया और बंदूक से उसके ऊपर फायर झोंक दिया। गोली उसे नहीं लगी और वह किसी तरह से बच गया। उसने वहां भागकर अपनी जान बचाई है। उसने पुलिस को आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।