फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   woman dies after operation private hospital in sambhal family protests

Sambhal: अस्पताल में ऑपरेशन के बाद महिला की मौत, परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगा किया हंगामा

Mon, 22 Aug 2022 12:49 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, संभल
अमर उजाला ब्यूरो, संभल Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Mon, 22 Aug 2022 12:49 AM IST
सार

गणेश कॉलोनी निवासी रिंकू की पत्नी नीतू के सीने में दाहिनी ओर गांठ थी। रिंकू ने उन्हें हनुमानगढ़ी स्थित एक निजी अस्पताल में शनिवार को भर्ती कराया था। चिकित्सक दंपती ने महिला की गांठ का ऑपरेशन किया। आरोप है कि महिला की हालत बिगड़ने लगी तो उसे रेफर कर दिया गया, जहां डॉक्टर ने कहा कि उसकी मौत तीन घंटे पहले हो चुकी है।

विज्ञापन
woman dies after operation private hospital in sambhal family protests
अस्पताल में महिला की मौत - फोटो : Social Media

विस्तार

हनुमान रोड पर निजी हास्पिटल में ऑपरेशन के बाद महिला की मौत हो गई। परिजनों ने चिकित्सक दंपती पर उपचार में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। महिला के पति ने चिकित्सक दंपती के खिलाफ कार्रवाई के लिए तहरीर दी है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


गणेश कॉलोनी निवासी रिंकू की पत्नी नीतू (23) के सीने में दाहिनी ओर गांठ थी। ऑपरेशन के लिए रिंकू ने अपनी पत्नी को हनुमानगढ़ी स्थित एक निजी अस्पताल में शनिवार की दोपहर करीब 12 बजे भर्ती कराया था। इसके बाद चिकित्सक दंपती ने महिला की गांठ का ऑपरेशन किया और शाम सात बजे इंजेक्शन लगाया।
विज्ञापन


पति का आरोप है कि ऑपरेशन के बाद शाम करीब सात बजे चिकित्सक ने उनकी पत्नी को इंजेक्शन लगाया। इसके बाद उसकी हालत बिगड़ने शुरू हो गई। महिला की हालत बिगड़ती देख चिकित्सक ने एंबुलेंस बुलाकर रेफर कर दिया। परिजन महिला को लेकर मुरादाबाद स्थित अस्पताल पहुंचे। यहां चिकित्सक ने महिला को देखते ही मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन घंटे पहले ही हो चुकी थी मौत

पति ने बताया कि मुरादाबाद के चिकित्सक ने बताया कि महिला की मौत तीन घंटे पहले हो चुकी है। इसके परिजन रात करीब 11 बजे महिला के शव को लेकर आरोपी चिकित्सक के अस्पताल पहुंचे और चिकित्सक दंपती पर ऑपरेशन व उपचार में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया।



सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को किसी तरह शांत किया। महिला के पति रिंकू की ओर से चिकित्सक दंपती के खिलाफ तहरीर दी गई है। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। चंदौसी के सीओ दिनेश कुमार ने बताया कि परिजनों ने महिला के उपचार में अस्पताल कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed