फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Woman dies after falling from roof, accused of killing her for dowry

Sambhal News: छत से गिरकर महिला की मौत, दहेज के लिए गिराकर मारने का आरोप

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 29 Apr 2023 01:36 AM IST
विज्ञापन
Woman dies after falling from roof, accused of killing her for dowry
चंदौसी (संभल)। बदायूं जनपद के थाना इस्लामनगर के गांव सिठोली में महिला की दूसरी मंजिल पर बने कमरे की खिड़की से गिरकर मौत हो गई। अस्पताल पहुंचे मायके वालों ने मृतका के पति को जमकर पीटा। आरोप है कि ससुराल वालों ने दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता को छत से गिराकर मार दिया। पुलिस ने महिला के पति व सास को हिरासत में लिया है। कोतवाली क्षेत्र के गांव बुद्धनगर खंडुआ निवासी तेजवती ने अपनी 20 वर्षीय पुत्री गुड़िया की शादी नौ माह पहले बदायूं के थाना इस्लामनगर के गांव सिठोली निवासी सेठी से की थी। शादी के बाद से ही युवक अपनी पत्नी को दहेज की मांग को लेकर परेशान करता था। युवक बाइक व सोने की चेन की मांग कर रहा था। शुक्रवार की सुबह आठ बजे महिला दूसरी मंजिल पर बने कमरे की खिचड़ी से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन

ससुराल वाले घायल को सीता रोड स्थित निजी अस्पताल लेकर आए। यहां चिकित्सक ने महिला को देखते ही मृत घोषित कर किया। घटना की सूचना मिलने पर मायके वाले भी अस्पताल पहुंच गए। यहां महिला की मौत की जानकारी होने पर पति को जमकर पीटा। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और आरोपी पति को हिरासत में ले लिया। हंगामा कर रहे परिजनों को शांत कराया। इसके बाद पुलिस ने महिला के शव को सीएचसी भेजा। मृतका की मां तेजवती ने बताया कि पति बाइक व सोने की चेन की मांग कर रहा था। आरोप है कि पुत्री का पति दूसरी लड़कियों से मोबाइल पर बात करता था। जिसका विरोध उनकी पुत्री करती तो मारपीट करता था।
विज्ञापन

शुक्रवार को दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर छत से गिराकर मार कर दिया। मृतका विवाहिता की सास मोहरश्री पत्नी करतार सिंह ने बताया कि महिला दूसरी मंजिल पर बने कमरे की खिचड़ी से खुद गिरी है। पुलिस ने आरोपी पति व सास को हिरासत में लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजे जाने की तैयारी की जा रही थी। घटना की तहरीर अभी नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed