{"_id":"61cf58d47d214048227a236e","slug":"with-the-blessings-of-peace-and-peace-in-the-country-a-fair-of-crowds-was-held-in-sirsi-sambhal-news-mbd4145418148","type":"story","status":"publish","title_hn":"चादरपोशी और मुल्क में अमनो-अमान की दुआ के साथ सिरसी में लगा हुजूम का मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चादरपोशी और मुल्क में अमनो-अमान की दुआ के साथ सिरसी में लगा हुजूम का मेला
विज्ञापन
संभल। सिरसी में प्रतिवर्ष लगने वाले हुजूम का मेला शुक्रवार को विधिवत रूप से शुरू हो गया।
सय्यद जमालुद्दीन उर्फ दादा मखदूम साहब की मजार पर इस्लामी कलेंडर के जमादिल अव्वल माह के आखिरी शुक्रवार को हुजूम का मेला लगता है। मेले में दूर दराज से आकर लोग दादा मियां की मजार पर हाजिरी देते हैं।
शुक्रवार को मेला कमेटी के प्रबंधक उरूज आलम ने फीता काटकर मेले का उद्घाटन किया। मेला कई दिन तक चलेगा। उर्स मेले में मीना बाजार के साथ ही झूले, मिठाई की दुकानें और बच्चों के मनोरंजन के लिए ब्रेक डांस, सर्कस और हिंडोले लगे हैं। मेले में बच्चे ऊंट की सवारी भी कर रहे हैं।