फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Sambhal: While playing, 10-year-old Anmol neck got entangled in sari noose, died on spot

झूले ने छीन ली मासूम की हंसी: खेलते-खेलते साड़ी के फंदे में कसा दस साल के अनमोल का गला, परिजनों में मचा कोहराम

Thu, 26 Jun 2025 01:01 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Thu, 26 Jun 2025 01:01 AM IST
सार

संभल जिले के सराय सिकंदर में झूला झूलते समय दस वर्षीय अनमोल की साड़ी के फंदे में गला फंसने से मौत हो गई। घटना के समय परिजन खेत में काम कर रहे थे। परिजनों ने मासूम का अंतिम संस्कार कर दिया।

विज्ञापन
Sambhal: While playing, 10-year-old Anmol neck got entangled in sari noose, died on spot
बनियाठेर की घटना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बनियाठेर के गांव सराय सिकंदर में दोपहर को झूला झूलते समय गांव निवासी सीताराम के दस साल के बेटे अनमोल के गले में साड़ी का फंदा फंस गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के समय बच्चे के परिजन खेत पर थे। जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन


परिजनों ने बिना कार्रवाई शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। थाना क्षेत्र के गांव सराय सिकंदर निवासी सीताराम ने बताया कि बुधवार की दोपहर वह अपनी पत्नी माया देवी व बड़े बेटे अमित के साथ खेत पर काम करने गया था। घर पर उनका दस साल का बेटा अनमोल, बेटी पल्लवी व फलिया थे।
विज्ञापन


बताया कि खेल-खेल में अनमोल मकान की दूसरी मंजिल पर चला गया और वहां टिन शेड में लटके साड़ी के झूले में झूलने लगा। इस दौरान साड़ी का फंदा उसके गले में फंस गया, जिससे उसकी मौत हो गई। जब बेटी फलिया दूसरी मंजिल पर गई तो अनमोल का शव लटका मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह देखकर बेटी की चीख निकल गई और उसने आस पड़ोस के लोगों को जानकारी दी। बताया कि उनका बेटा अनमोल दूसरे नंबर का था।

पत्नी के मायके जाने पर युवक ने फंदा लगाकर दी जान
गवां इलाके के गांव चाऊपुरा डांडा में विवाद के बाद पत्नी के मायके जाने पर गांव चंद्रपाल (25) भी घर से निकल गया। बुधवार की शाम उसका शव जंगल में पेड़ पर रस्सी के सहारे लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव चाऊपुर डांडा निवासी चंद्रपाल का मंगलवार को पत्नी पिंकी से विवाद हो गया, जिसके बाद उसकी पत्नी अपने मायके चली गई। परिजनों के अनुसार, पत्नी के मायके जाने बाद मंगलवार की शाम चंद्रपाल भी घर से निकल गया। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। बुधवार की शाम जंगल में पेड़ पर रस्सी के सहारे उसका शव लटका मिला। घटनास्थल पर पुलिस आई पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी निशांत कुमार राठी ने बताया कि तथ्यों की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed