{"_id":"664a7da36aa6f739e8041637","slug":"when-wife-did-not-come-from-her-parents-home-young-man-committed-suicide-by-hanging-himself-sambhal-news-c-275-1-smbd1033-110629-2024-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: पत्नी मायके से नहीं आई तो युवक ने फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: पत्नी मायके से नहीं आई तो युवक ने फंदा लगाकर दी जान
Mon, 20 May 2024 04:00 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Mon, 20 May 2024 04:00 AM IST
विज्ञापन
सौंधन (संभल)। कैला देवी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 35 वर्षीय युवक ने रस्सी के फंदे से लटक कर जान दे दी। परिजनों ने बिना किसी कार्रवाई के अंतिम संस्कार कर दिया।
एक गांव निवासी युवक की पत्नी कुछ दिन पहले नाराज होकर मायके चली गई। युवक पत्नी को बुलाने के लिए गया तो पत्नी ने आने से इन्कार कर दिया। जिसके बाद से युवक तनाव में चल रहा था। शनिवार की रात युवक नशे की हालत में घर पहुंचा बरामदे में सो गया। रविवार की सुबह उसके पिता देखने पहुंचे तो बरामदे की कड़ी में रस्सी से उसका शव लटका मिला। शोर सुनकर परिजन व आसपास के लोग आ गए और शव फंदे से नीचे उतारा। परिजनों ने बताया कि युवक अपने पीछे दो बच्चे छोड़ गया है। वहीं पति की मौत की सूचना के बाद भी पत्नी मायके से नहीं आई। परिजनों ने बिना किसी कार्रवाई के ही अंतिम संस्कार कर दिया।