फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   When banks opened after four days, crowds of account holders gathered

चार दिन बाद बैंक खुले तो उमड़ी खाताधारकों की भीड़

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 17 Aug 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
When banks opened after four days, crowds of account holders gathered
चार दिन बाद बैंक खुले तो उमड़ी खाताधारकों की भीड़
विज्ञापन

चंदौसी (संभल)। चार दिन के बाद मंगलवार को बैंक खुलने पर शाखाओं में ग्राहक की भीड़ उमड़ पड़ी। बैंकों में सुबह से ही ग्राहकों की लंबी-लंबी कतारें लगनी शुरू हो गईं। दोपहर दो बजे तक बैंकों में काफी भीड़ रही। इसके चलते खाताधारकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कुछ ग्राहक भीड़ अधिक होने पर अपने घर चले गए।

12 से 15 अगस्त तक बैंकों में अवकाश था। मंगलवार को बैंक खुलने पर सुबह दस बजे से बैंकों में ग्राहक उमड़ पड़े और लंबी-लंबी कतारें लगनी शुरू हो गईं, क्योंकि 12 अगस्त की दोपहर से एटीएम में रुपये खत्म हो गए थे। लोग एक से दूसरे एटीएम का चक्कर लगाने को मजबूर थे। मंगलवार को बैंक खुलने पर सबसे ज्यादा ग्राहक रुपये निकालने पहुंचे। रामस्वरूप रोड स्थित भारतीय स्टेट बैंक, बैंक रोड स्थित इंडियन बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, पुरानी पैठ स्थित पंजाब नेशनल बैंक, गोशाला रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक, आजाद रोड स्थित एचडीएफसी बैंक, एक्सिस बैंक, फव्वारा चौक स्थित आईसीआईसीआई, मुंसिफ रोड स्थित यूनियन बैंक, जिला सहकारी बैंक आदि सहित अन्य बैंकों में भीड़ रही। बैंकों में सबसे ज्यादा रुपये निकालने के लिए खाताधारक, रुपये जमा करने वाले व्यापारी और विद्यालयों की फीस जमा करने पहुंचे अभिभावक पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed