फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Wheat and paddy got wet due to water entering the houses, household items also got spoiled

Sambhal News: घरों में पानी घुसने से भीगा गेहूं और धान, घरेलू सामान भी खराब हुआ

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jun 2023 12:54 AM IST
विज्ञापन
Wheat and paddy got wet due to water entering the houses, household items also got spoiled
सरायतरीन। पवांसा और धुरैटा के करीब 150 घरों में घुसा बारिश का पानी कई घंटे बाद बाहर निकल सका। इससे घरों में रखे गेहूं व धान के अलावा अन्य सामान भीग गए। कुछ सामान खराब भी हुआ है।
विज्ञापन

धुरैटा गांव के निवासी राधेश्याम ने बताया कि रविवार को हुई बरसात का पानी घर में घुस गया था। तीन फीट पानी घर में भरे रहने से दो क्विंटल गेहूं और घरेलू सामान खराब हो गया है। नमी आने से पशुशाला की छत भरभरा कर गिर गई। कच्चा मकान गिरने की आशंका में सामान निकालकर पड़ोसी के घर में रखकर रहने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

पवांसा निवासी सत्येंद्र कुमार ने बताया कि रविवार को हुई बारिश से घर में पानी घुसने से पांच क्विंटल गेहूं, बेड, सोफा, चारपाई और जरूरी कागजात भी खराब हो गए हैं। मकान में भी दरारें पड़नी शुरू हो गईं हैं। अब घर गिरने का डर सता रहा है। पानी की निकासी होने के बाद अब घरों में पानी की स्थिति कुछ सामान्य हुई है। अगर फिर बारिश हुई तो परेशानी का सामना करना पड़ेगा। मामले की सूचना लेखपाल को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed