फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Waterlogging on two main roads of Baniyakheda

Sambhal News: बनियाखेड़ा के दो मुख्य मार्गों पर जलभराव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 14 Dec 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
Waterlogging on two main roads of Baniyakheda
बनियाठेर(संभल)। गांव बनियाखेड़ा में नाला निर्माण न होने से दो मुख्य मार्गों पर जलभराव की गंभीर समस्या बनी हुई है। जगह-जगह पानी भरा होने और कीचड़ भरे रास्तों के कारण जनजीवन प्रभावित है। हर रोज ग्रामीणों के साथ-साथ स्कूली बच्चों तक को जलभराव और कीचड़ के बीच होकर गुजरना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि शिकायतों के बावजूद भी जिम्मेदार उनकी समस्या की अनदेखी कर रहे हैं।
विज्ञापन

गांव बनियाखेड़ा में करीब छह हजार की आबादी को जलभराव की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। गांव में नाला निर्माण न होने की वजह से 500-500 मीटर की दो मुख्य सड़कों पर जलभराव हो गया है। नालियों का गंदा पानी ओवर फ्लो होने की वजह से दोनों मुख्य सड़कों पर आ जाता है। हालत ये है कि मुख्य मार्गों पर जलभराव के चलते ग्रामीणों को रोजाना भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन

हैरानी की बात यह है कि इसी मार्ग पर गांव का विद्यालय स्थित है। बच्चों को कीचड़ और गंदे पानी से होकर स्कूल आना-जाना पड़ता है। कई बार बच्चे फिसलकर गिर चुके हैं और चोटिल भी हुए हैं। ग्रामीणों ने बताया कि नालियों के पानी की निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है, जिसके कारण गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed