फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   water levels of ganga decrease

गंगा का जलस्तर घटा, बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत

Thu, 02 Aug 2018 01:43 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, संभ्ाल
ब्यूरो / अमर उजाला, संभ्ाल Updated Thu, 02 Aug 2018 01:43 AM IST
विज्ञापन
water levels of ganga decrease
नरौरा बांध से निकलता गंगा नदी का पानी। - फोटो : अमर उजाला
पर्वतीय इलाकों में बरसात रुकने के बाद एक सप्ताह से उफान पर चल रही गंगा नदी का जलस्तर कम होने लगा है। बुधवार की शाम को चौधरी चरण सिंह गंगा बैराज नरौरा से मंगलवार की अपेक्षा जलस्तर में कमी आई जिससे जुनावई के बाढ़ प्रभावित गांव रघुपुर पुख्ता में बह रहे गंगा के पानी में भी कमी आई पानी घटने के बाद प्रशासन ने भी राहत की सांस ली है।  
विज्ञापन


पहाड़ों पर बारिश रुकने के बाद हरिद्वार बांध से बुधवार को 46523 क्यूसेक एक प्रति सेकंड की दर पानी छोड़ा गया। जबकि बिजनौर बांध से 70561 क्यूसेक प्रति सेकंड से पानी छोड़ा गया। जिसका असर नरौरा बांध पर देखा गया और बुधवार को नरौरा बांध से 136091 क्यूसेक प्रति सेकेंड की दर से पानी छोड़ा गया।  जिसमें 132059 क्यूसेक पानी गंगा की मुख्यधारा में चल रहा है। 
विज्ञापन


नरौरा में गंगा नदी का जलस्तर 178.10 मीटर है जोकि खतरे के निशान से 66 सेंटीमीटर नीचे है।  नरौरा बांध से कम हुए जल स्तर के बाद जुनावई क्षेत्र के रघुपुर पुख्ता गांव चल रहे पानी का बहाव कम हो गया और गांव में चार फीट के स्थान पर ढाई फीट पानी रह गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जो स्कूल वाली गली में चल रहा है। पानी के कम होने के बाद ग्रामीणों को बेशक राहत की खबर मिली हो लेकिन अपनी फसलों को देखने के लिए खेतों में जाने वाले किसानों की मुसीबत अब भी बरकरार है। जिन्हें अपने खेतों तक पहुंचने के लिए पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है।



और पशुओं को चारा लाने के लिए पानी में घुसकर चारा काटना पड़ रहा है। वहीं, खंड विकास अधिकारी जयंती प्रसाद गुप्ता ने ब्लॉक से तीन कर्मचारियों को रघुपुर पुख्ता गांव भेजा। जहां उन्होंने ग्रामीणों से उनकी समस्या के बारे में पूछा और उसे नोट कर के अधिकारियों को अवगत कराया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed