{"_id":"682cd89fce1ea940540a53c2","slug":"water-coolers-will-be-installed-in-14-wards-and-public-places-of-gunnaur-sambhal-news-c-204-1-chn1001-120211-2025-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: गुन्नौर के 14 वार्डाें और सार्वजनिक स्थानों पर लगाए जाएंगे वाटर कूलर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: गुन्नौर के 14 वार्डाें और सार्वजनिक स्थानों पर लगाए जाएंगे वाटर कूलर
विज्ञापन
गुन्नौर। कस्बे के लोगों को भीषण गर्मी में ठंडा जल उपलब्ध कराने के लिए नगर पंचायत 14 वार्डों व सार्वजनिक स्थालों पर वाटर कूलर लगवाएगी। इसके लिए नगर पंचायत की तरफ से करीब 73.50 लाख रुपये की लागत से 21 वाटर कूलर खरीदे गए है। ईओ अमरीश तिवारी ने बताया कि जल्द ही वाटर कूलरों को लगवा दिया जाएगा। ताकि भीषण गर्मी में कस्बे व राहगीरों को शीतल जल मिल सके।
रोजाना का बढ़ता तापमान व तेज गर्मी लोगों को झुलसा रही है। ऐसे में कस्बे व राहगीरों को शीतल जल उपलब्ध कराने के लिए नगर पंचायत ने भी अपनी तैयारी कर ली है। गुन्नौर ईओ अमरेश तिवारी ने बताया कि गर्मी से राहत दिलाने के लिए कस्बे के लोगों के लिए शीतल पेयजल की व्यवस्था की गई है। इसके लिए कस्बे के 14 वार्डों सहित सार्वजनिक स्थलों पर 21 वाटर कूलर लगवाए जाएंगे। इसके लिए 73.50 लाख रुपये की राशि से वाटर कूलरों को खरीदा गया है। हर वार्ड में एक वाटर कूलर लगेगा।
इसके अलावा सार्वजनिक स्थल जैसे तहसील, सरकारी अस्पताल, रजिस्ट्री कार्यालय, बुद्ध बाजार, नेहरू चौक, बाजार चौक आदि स्थानों पर वाटर कूलरों को लगवाया जाएगा। ईओ ने बताया कि जल्द ही चिह्नित किए गए स्थानों पर वाटर कूलर लगवाए जाएंगे।