{"_id":"5872961d4f1c1b1b75ba804d","slug":"vivad-men-pite-bujurg-ne-dm-toda-hatya-ki-report","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाद मेें पीटे बुजुर्ग ने तोड़ा दम, हत्या की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाद मेें पीटे बुजुर्ग ने तोड़ा दम, हत्या की रिपोर्ट
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
Updated Mon, 09 Jan 2017 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाठी डंडों से बुरी तरह से पीटा था। रविवार को उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मृतक के पुत्र की तहरीर पर दो सगे भाइयों समेत चार लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
घटना तीस दिसंबर को सुबह की है, जब गुन्नौर थाने के चिरवारा गांव निवासी राम बाबू (60) पुत्र रंपू अपने खेत पर काम कर रहे थे। इसी दौरान उसके सगे भाई सूरजपाल व सुरेश पाल पहुंचे। खेत की मेड़ जोतने का आरोप लगाने लगे। राम बाबू ने कहा कि उसने मेड़ नहीं जोती है लेकिन भाई नहीं माने। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ गई कि सुरेश पाल और सूरज पाल तथा सूरज पाल के दो बेटों ने राम बाबू को लाठी डंडों से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
राम बाबू को उसी दिन एक प्राइवेट चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया। घटना की जानकारी गुन्नौर पुलिस को दी गई थी लेकिन पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया।
विज्ञापन
शनिवार देर रात राम बाबू ने उपचार के दौरान दम तोड दिया। मृतक के पुत्र मुकेश कुमार ने गुन्नौर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। जिस पर पुलिस ने चारो आरोपियों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
गुन्नौर कोतवाली प्रभारी अजय कुमार यादव ने बताया चार हत्यारोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।