फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Villagers hurt by SP's statement blocked the road by placing dead bodies

एसपी के बयान से आहत ग्रामीणों ने सड़क पर शव रखकर लगाया जाम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 26 Jul 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
Villagers hurt by SP's statement blocked the road by placing dead bodies
संभल। रजपुरा के नंगला भगता में साहब सिंह की मौत को लेकर एसपी ने दिए बयान को लेकर परिजनों में आक्रोश फैल गया और पोस्टमार्टम के बाद गांव के बाहर सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया। सूचना पर पुलिस व गुन्नौर सपा विधायक रामखिलाड़ी यादव पहुंच गए। उनके आश्वासन पर आधे घंटे के बाद जाम खोल दिया।
विज्ञापन

रजपुरा के नंगला भगता में साहब की मौत पर एसपी ने बयान जारी किया कि साहब की हत्या लाठी-डंडों से पीटकर कर दी। इस बात से परिजन व ग्रामीण आक्रोशित हो उठे। पोस्टमार्टम के बाद सोमवार की शाम करीब चार बजे शव गांव पहुंचने पर परिजनों ने बबराला मार्ग पर जाम लगा दिया। पुलिस पर लापरवाही भरा जवाब देने का आरोप लगाया। सूचना पर रजपुरा थाना प्रभारी कुलदीप सिंह मय फोर्स के पहुंच गए। गुन्नौर विधायक रामखिलाड़ी यादव भी आ गए। विधायक व पुलिस ने उन्हें समझा तथा उनके मुताबिक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इसके बाद परिजनों ने जाम खोल दिया। करीब आधा घंटे बाद परिजनों ने सड़क छोड़ी। इसके बाद यातायात सामान्य हो सका। वहीं मृतक साहब सिंह और आरोपी हेतराम के बीच करीब 15 साल पहले चकरोड को लेकर विवाद हुआ था। आरोपियों ने चकरोड को पर कब्जा कर उसकी जुताई कर ली थी। इस मामले में बाद में समझौता हो गया था तथा आरोपियों ने चकरोड से कब्जा छोड़ दिया था। इसके बाद दोनों के परिवारों में मेलजोल बढ़ गया था। परिजनों के मुताबिक पुराना विवाद खत्म हो गया था अब कोई रंजिश नहीं थी। ग्रामीण भी हत्या के पीछे 15 साल पुरानी रंजिश मान रहे हैं। पुलिस भी हत्या का कारण पुरानी रंजिश मान रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed