फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Villager shot dead in electoral rivalry

चुनावी रंजिश में ग्रामीण की गोली मारकर हत्या

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 24 May 2021 01:34 AM IST
विज्ञापन
Villager shot dead in electoral rivalry
जुनावई (संभल)। गुन्नौर क्षेत्र के गांव खिरकबारी में चुनावी रंजिश को लेकर हारे हुए प्रत्याशी ने शनिवार की रात एक किसान के सिर में गोली मारकर हत्या कर दी है। आरोपी फरार है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने मृतक के भाई मुकेश की तहरीर पर हारे हुए प्रत्याशी सहित चार के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के गांव खिरकबारी निवासी मुकेश ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका भाई दलवीर सिंह (40) किसान था और शनिवार की रात गांव में एक दावत में शामिल होने जा रहा था। ग्राम प्रधान पद के लिए प्रत्याशी रहे नारायण सिंह ने अपने भाई व दो अन्य लोगों के साथ उसके भाई को अपने घर के बाहर रास्ते में रोक लिया और सिर में गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग आए गए और दलवीर सिंह को उठाकर ले गए। परिजनों को सूचना देने से पहले ही दलवीर ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

हत्या की सूचना पर रात में ही पुलिस गांव पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के भाई मुकेश ने तहरीर में बताया कि दिन के समय खेत में निकलने को लेकर आरोपियों ने गाली गलौच की थी। उसके भाई ने आरोपियों के घर जाकर घटना का विरोध किया था। मुकेेश की तहरीर पर पुलिस ने ग्राम प्रधान पद प्रत्याशी नारायण सिंह, उसके भाई अवधेश, उनके साथी रोशन सिंह, लीलाधर के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना के बाद आरोपी फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों के मुताबिक मृतक और उसके परिवार ने दूसरे प्रत्याशी को वोट दिया था। इसी बात को लेकर आरोपी रंजिश रखते थे। शनिवार को मृतक का भाई खेत से होकर गुजर रहा था, वोट न देने के कारण ही आरोपियों ने विरोध कर गाली गलौज की थी। तहरीर के आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed