{"_id":"66c9236a71cfeaf5fd00f9f4","slug":"villager-hanged-in-police-station-saved-by-police-sambhal-news-c-275-1-smbd1030-113568-2024-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: सभी केंद्रों के लिए....थाने में फंदे से लटका ग्रामीण, पुलिस ने बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: सभी केंद्रों के लिए....थाने में फंदे से लटका ग्रामीण, पुलिस ने बचाया
Sat, 24 Aug 2024 05:33 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Sat, 24 Aug 2024 05:33 AM IST
विज्ञापन
रजपुरा (संभल)। रजपुरा थाने की पुलिस चौकी हरिबाबा धाम के परिसर में गांव धर्मपुर निवासी भूरे ने फंदे से लटक कर जान देने का प्रयास किया। गनीमत रही कि पुलिसकर्मियों की ग्रामीण पर नजर पड़ गई और अन्य लोगों के साथ मिलकर फंदे से उतारा। इसके बाद ग्रामीण को अलीगढ़ में भर्ती कराया गया है। जहां हालत में सुधार है।
भूरे का गांव निवासी दूसरे पक्ष से बृहस्पतिवार को पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हो गया था। शुक्रवार की दोपहर दोनों पक्ष पुलिस चौकी पहुंचे थे। इसी दौरान भूरे ने चौकी परिसर में बने कमरे के वेंटिलेशन से गम्छे के सहारे लटकने का प्रयास किया। पुलिसकर्मी आनन-फानन में रजपुरा सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां भूरे के परिजनों ने हंगामा कर दिया और पुलिस पर मारने के प्रयास का आरोप लगाया। घटना की सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक और अन्य अधिकारी भी पहुंच गए। भूरे के परिजनों ने बताया कि दूसरा पक्ष भी उनके परिवार का है लेकिन विवाद पुराना चला आ रहा है। बृहस्पतिवार को जो विवाद हुआ था उस मामले में अपना पक्ष रखने भूरा पहुंचा था। इसी दौरान घटना हुई। सीओ गुन्नौर ने बताया कि जिस समय घटना हुई है उस समय दोनों पक्ष चौकी के बाहर थे। ग्रामीण किसी तरह चौकी में पहुंचा और फंदे से लटकने का प्रयास करने लगा। हेड कांस्टेबल ने अन्य लोगों की मदद से उसको रोका और अस्पताल में भर्ती कराया। भूरे के परिजन जो आरोप लगा रहे हैं वह पूरी तरह गलत हैं।
एसपी कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया कि दो पक्षों में विवाद का मामला था। एक पक्ष के व्यक्ति ने फंदे से लटकने की कोशिश की लेकिन पुलिसकर्मी ने देख लिया और सूझबूझ से उसकी जान बचाई। अलीगढ़ में भर्ती कराया गया है। जहां हालत सामान्य है। ग्रामीण ने यह कदम क्यों उठाया है इसकी जांच कराई जाएगी।