{"_id":"69d564f46d52ecb8b60b9748","slug":"villager-dies-under-suspicious-circumstances-sambhal-news-c-204-1-chn1003-128329-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: संदिग्ध परिस्थिति में ग्रामीण की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: संदिग्ध परिस्थिति में ग्रामीण की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुन्नौर। गांव विजुआ नगला में सोमवार शाम 50 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह घर के जीने (सीढ़ियों) पर अचेत अवस्था में मिले। सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार विजुआ नगला निवासी जयप्रकाश (50) पुत्र केदारी सोमवार की शाम करीब सात बजे अपने घर के जीने पर अचेत अवस्था में पड़े मिले। उस समय उनका पुत्र पुष्पेंद्र अपनी बहन को छोड़ने के लिए अलीगढ़ गया हुआ था। जब वह वापस घर लौटा तो पिता को सीढ़ियों पर बेसुध हालत में पड़ा देख उसके होश उड़ गए। परिजनों ने जयप्रकाश को गुन्नौर के नजदीकी चिकित्सक के पास पहुंचाया लेकिन वहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। चिकित्सक ने सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उनकी मौत होने की संभावना जताई। घटना की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई।