{"_id":"68c86d89357fe14c8a064b52","slug":"vigilance-team-accused-of-assault-two-including-a-woman-injured-sambhal-news-c-275-1-smbd1030-126991-2025-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: विजिलेंस टीम पर मारपीट का आरोप, महिला समेत दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: विजिलेंस टीम पर मारपीट का आरोप, महिला समेत दो घायल
विज्ञापन
चौधरी सराय में भीड़ से निकलकर विजिलेंस प्रभारी अधिकारियों को सूचना देते हुए।
संभल। कोतवाली क्षेत्र के चौधरी सराय में सोमवार की रात करीब साढ़े नौ बजे विजिलेंस की टीम का लोगों ने घेराव कर लिया और हंगामा काटा। शहादत की पत्नी गुलशन ने विजिलेंस टीम पर मारपीट का आरोप लगाया है। महिला घायल हो गई है। जिसका जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। वहीं, दूसरी ओर विजिलेंस टीम के प्रभारी संजीव बालियान का कहना है कि महिला गिरकर घायल हुई है। मारपीट नहीं की गई है। विजिलेंस टीम ने घेराव करने और अभद्रता करने के मामले में कोतवाली में तहरीर दी है। कोतवाली प्रभारी गजेंद्र सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। उसके आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
घायल गुलशन की बेटी चांदनी ने बताया कि विजिलेंस की टीम सीधे घर में घुस आई और छत पर जाने लगी। मां ने रोका तो मारपीट करने लगे। सिर में गंभीर चोट आई है। बताया कि इसके बाद जब शोर मचाया तो लोग एकत्र हो गए और गाड़ी का घेराव किया गया। करीब आधा घंटे तक हंगामा होता रहा। कोतवाली पुलिस पहुंची तो विजिलेंस टीम को निकाला गया।
फुरकान ने बताया कि वह अपनी बहन गुलशन के साथ मारपीट करने का विरोध कर रहे थे तो विजिलेंस की टीम ने उनका सिर भी गाड़ी से टकरा दिया। जिससे उनका भी सिर फूट गया है। गुलशन ने बताया कि उनके घर में बिजली चोरी नहीं की जा रही थी। कोई वीडियो हो तो विजिलेंस टीम दिखाएं। गलत तरीके से घर में घुसने को लेकर विरोध किया तो मारपीट की गई है।
विज्ञापन
विजिलेंस थाना प्रभारी ने बताया कि वह जेई विकास कुमार के साथ गए थे। टीम में छह सदस्य थे। बिजली चोरी की जा रही थी। लोगों ने घेराव किया तो कोतवाली पुलिस को सूचना दी। किसी तरह मौके से निकले।