फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   video viral of chc

सीएचसी में निजी कर्मचारी के ड्रिप लगाने का वीडियो वायरल

Tue, 18 Apr 2017 12:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
ब्यूरो/अमर उजाला संभल Updated Tue, 18 Apr 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
video viral of chc
आपसे पहले तस्वीर पहचान लेगा फेसबुक
जुनावई के सरकारी अस्पताल में मरीजों की जान से खिलवाड़ किए जाने का वीडियो वायरल हुआ है। निजी कर्मचारी मरीज को ड्रिप लगा रहा है। सरकारी कर्मचारी कहां थे? यह सवाल उठ रहा है। यह वीडियो सोमवार को सोशल मीडिया पर आया और इसके बाद जब सीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी पूछा गया तो उन्होंने बताया कि इमरजेंसी में  दो मरीज एक साथ आए और उस वक्त कर्मचारी नहीं थे। इसलिए निजी कर्मचारी की मदद लेनी पड़ी।  
विज्ञापन

  
जुनावई के सरकारी अस्पताल में सोमवार को सुबह 8.30 बजे एक मरीज आया। उसे सरकारी अस्पताल के कर्मचारियों ने अटेंड नहीं किया। आरोप है कि, इसे  सीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी के निजी कर्मचारी ने अटेंड किया। मरीज को ड्रिप चढ़ाई। इसी दौरान किसी व्यक्ति ने पूरे घटनाक्रम को मोबाइल में रिकार्ड करके वायरल कर दिया।
विज्ञापन


वीडियो वायरल होने पर जब प्रभारी चिकित्साधिकारी मनोज कुमार से बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि यह उनका निजी कर्मचारी है। उनके मुताबिक यह क्वालीफाइड है और उनके साथ ही रहता है। जिस वक्त मरीज आया था उस वक्त सरकारी कर्मचारी नहीं था। मरीज की हालत देखते हुए सहयोग लिया था, अपनी देखरेख में ही ड्रिप लगवाई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed