फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Venus Sugar Mill guard dies in accident

Sambhal News: वीनस शुगर मिल के गार्ड की हादसे में मौत

Sun, 03 Nov 2024 05:30 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Sun, 03 Nov 2024 05:30 AM IST
विज्ञापन
Venus Sugar Mill guard dies in accident
चंदौसी (संभल)। इस्लामनगर रोड स्थित बर्रई पुल पर शुक्रवार की रात वीनस शुगर मिल के गार्ड सत्यभान (52) की साइकिल में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। परिजन तलाश करते हुए पहुंचे तो वह सड़क किनारे पड़े मिले। परिजन उन्हें सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

जनपद बदायूं के थाना इस्लामनगर क्षेत्र के गांव चंदोई जाफरपुर की मढ़ैया निवासी सत्यभान वीनस शुगर मिल में गार्ड की नौकरी कर परिवार का भरण पोषण करते थे। शुक्रवार की शाम सात बजे ड्यूटी करके साइकिल से घर लौटते समय इस्लामनगर रोड स्थित बर्रई पुल पर अज्ञात वाहन ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। रात 8:30 बजे पत्नी कन्यावती ने फोन किया तो संपर्क नहीं हो सका। देर रात 12 बजे तक जब वह घर नहीं पहुंचा तो भाई पप्पू और भतीजा बबलू तलाश करते हुए बर्रई पुल पर पहुंचे। जहां सड़क किनारे सत्यभान घायल अवस्था में पड़ा था। पास ही साइकिल क्षतिग्रस्त हालत में पड़ी थी। जिससे प्रतीत हो रहा था कि अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी है। परिजन तत्काल उसे सीएचसी ले आए। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पता लगने पर पुलिस सीएचसी पहुंची और शव कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सत्यभान अपने पीछे छह बेटी और एक सात वर्षीय बेटे को छोड़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed