फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Valuable land was occupied by SP-BJP leaders, freed

Sambhal News: बेशकीमती भूमि पर सपा-भाजपा नेताओं का था कब्जा, कराई मुक्त

Thu, 01 Jan 2026 01:27 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Thu, 01 Jan 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
Valuable land was occupied by SP-BJP leaders, freed
संभल में भूमि की नपाई की दौरान दावेदार से बातचीत करते तहसीलदार। संवाद
संभल। मुरादाबाद मार्ग स्थित बिजलीघर के पास तालाब की बेशकीमती भूमि को बुधवार को भाजपा नेता कपिल सिंघल और सपा नेता आरिफ व हिलाल कब्जामुक्त करा दिया। तहसीलदार धीरेंद्र सिंह के नेतृत्व राजस्व विभाग की टीम ने नापजोख की और चिह्नित जमीन पर सीमांकन कराया।
विज्ञापन

बुधवार की दोपहर करीब 12 बजे तहसीलदार धीरेंद्र कुमार सिंह, नायब तहसीलदार बबलू कुमार टीम के साथ पहुंचे। राजस्व निरीक्षक पंकज गुप्ता के नेतृत्व में लेखपालों की टीम ने भूमि की नापजाेख शुरू की। मौके पर 2590 वर्ग मीटर यानी करीब चार बीघा भूमि की नापजोख की गई। जेसीबी मौके पर बुलाकर खोदाई कराई और सीमांकन करा दिया गया। इस कार्रवाई के दौरान कई लोग मौके पर पहुंचे और निजी भूमि होने का दावा किया है।
विज्ञापन

तहसीलदार ने बताया कि चार बीघा जमीन रिकार्ड में तालाब के नाम दर्ज है। यह जमीन शहर के मध्य में स्थित है और करोड़ों रुपये की संपत्ति है। इसके बगल के खातेदारों ने अपनी भूमि का एडजेस्टमेंट करने के लिए तालाब की भूमि पर कब्जा कर रखा है। बताया कि कि जो लोग अपनी निजी भूमि होने का दावा कर रहे हैं, उन्हें दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए कहा है। राजस्व विभाग के रिकॉर्ड में जितनी भूमि तालाब के रूप में दर्ज है उसको मुक्त कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दावा-खरीदी थी भूमि, अब भी चल रहा मुकदमा
संभल। भूमि को कब्जामुक्त कराए जाने के दौरान मौके पर पहुंचे मोहम्मद अरकान ने कहा कि उन्होंने यह भूमि खरीदी थी, जिसके बाद मुकदमा भी चला था। वर्ष 1960 में किसी वजह से तालाब लिख दिया गया था। 1970 में एसडीएम कोर्ट और फिर कमिश्नरी से मेरे पक्ष में फैसला हुआ था। बोर्ड ऑफ रेवेन्यू से संक्रमणीय भूमिधर हमें दर्ज किया गया था। मामला इलाहाबाद पहुंचा तो वापस कर दिया गया। एक पूर्व अधिकारी ने तालाब घोषित कर दिया था। इसका मुकदमा कमिश्नरी में चल रहा है, इसी हिसाब से अब जमीन को देखा जाए। संवाद

गाटा संख्या 304 से नहीं है कोई वास्ता
भाजपा नेता कपिल सिंघल के बेटे सार्थक सिंघल का कहना है कि तहसीलदार द्वारा जो बात कही गई वह निराधार है। तालाब की भूमि का गाटा संख्या 304 है। हमने वर्ष 2018 में जिस भूमि का बैनामा कराया था, उसका गाटा संख्या 303 है। पैमाइश गाटा संख्या 304 में की गई है। तालाब की भूमि और गाटा संख्या 304 से हमारा कोई वास्ता नहीं है।


सपा नेता बोले-मौके पर उनकी है सवा बीघा भूमि
सपा नेता अख्तर इसराईली ने कहा कि मौके पर सवा बीघा भूमि उनकी है, जो पुश्तैनी है। इस मामले को लेकर प्रशासन के सामने दस्तावेज प्रस्तुत किए जाएंगे। हमारी निजी भूमि को सरकारी तालाब की भूमि कैसे बताया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed