{"_id":"68bd79c6d526caa9470633f5","slug":"up-sambhal-sdm-car-overturned-late-night-in-ramnagar-his-doctor-wife-and-he-himself-injured-2025-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: संभल एसडीएम की कार देर रात रामनगर में पलटी, डाॅक्टर पत्नी और खुद जख्मी, तेज टक्कर के बाद खुल गए थे एयरबैग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: संभल एसडीएम की कार देर रात रामनगर में पलटी, डाॅक्टर पत्नी और खुद जख्मी, तेज टक्कर के बाद खुल गए थे एयरबैग
Sun, 07 Sep 2025 05:55 PM IST
विमल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल/ रामनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल/ रामनगर
Published by: विमल शर्मा
Updated Sun, 07 Sep 2025 05:55 PM IST
सार
रामनगर के पीरूमदारा चौराहे पर संभल एसडीएम की कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में एसडीएम और उनकी पत्नी घायल हो गए। दोनों को एंबुलेंस से मुरादाबाद ले जाया गया है। ।
विज्ञापन
संभल एसडीएम की क्षतिग्रस्त कार
- फोटो : संवाद
विस्तार
नैनीताल जिले के रामनगर स्थित पीरूमदारा चौराहे पर शनिवार की देर रात डिवाइडर से टकराकर एसडीएम संभल की कार पलट गई। हादसे में एसडीएम संभल और उनकी पत्नी घायल हो गए। घायल होने के बाद एंबुलेंस से एसडीएम और उनकी पत्नी को मुरादाबाद चले गए। जहां उनका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
देर रात करीब पौने 12 बजे पीरूमदारा चौराहे पर टोयोटा हाइराइडर कार संख्या यूपी-16बीक्यू-1253 डिवाइडर पर टकरा गई। टक्कर लगते ही कार पलट गई और पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिसकर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से कार सवारों को बाहर निकाला।
विज्ञापन
चौकी प्रभारी सुनील धानिक ने बताया कि कार में एसडीएम संभल विकास चंद्रा और उनकी पत्नी दीक्षा शर्मा मौजूद थे। दोनों कार से रामनगर आ रहे थे। एसडीएम संभल की पत्नी मुरादाबाद के तीर्थंकर महावीर विश्वविद्यालय में नेत्र विशेषज्ञ हैं।
विज्ञापन
हादसे में एसडीएम संभल को सामान्य जबकि उसकी पत्नी का बायां हाथ की हथेली में चोट आई है। कार को एसडीएम संभल चला रहे थे और हादसे में कार के एयरबैग खुले है। कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि हादसे के बाद एसडीएम संभल और उसकी पत्नी मुरादाबाद को चले गए है, जहां उनका उपचार चल रहा है।